Breaking News

कोरबा – 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रिजल्ट आने के बाद था परेशान – cgtop36.com


कोरबा जिले में एक स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। परिणाम आए तो वह फेल हो गया था। जिसके बाद से वह काफी दुखी था। इस बीच वह घर से निकला गया था। इसके बाद एक पेड़ पर फांसी पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। सरपता गांव का रहने वाले खिलेश्वर(17) ने इस साल 12वीं की परीक्षा दी थी। कुछ दिन पहले रिजल्ट घोषित हुए तो वह फेल हो गया था। इसके बाद से वह काफी दुखी था। इसी दौरान बुधवार सुबह वह घर से निकल गया था। दोपहर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मगर उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।

इधर, बुधवार शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चला। इस बीच परिजन और गांव के लोग जब गांव में उसकी तलाश करने लगे तो एक पेड़ पर फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश मिली है। उसका शव देखकर ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।

सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिर शव को पेड़ से उतारा गया। परिजनों से पूछताछ में 12वीं में फेल होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टयता में ये मामला फेल होने पर खुदकुशी का लग रहा है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गुरुवार को शव का पीएम किया गया है। जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आया है।





Related Articles

Back to top button