हड़ताल करना चाहते हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी, सौदेबाजी नही चलेगी, हड़ताल पर बोले सीएम भुपेश

अधिकारीयों के हड़ताल पर सीएम भुपेश बघेल का कहना है कि कर्मचारियों की मांग को देखते हुए सरकार ने 6% DA बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जिसका कर्मचारियों के आधे संगठन ने स्वागत भी किया है, लेकिन कुछ कर्मचारी संगठन सौदेबाजी करते हुए उसे और बढ़ाने की मांग कर रहे है जो की सही नही है।
सरकार ने अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर फैसला लिया है। इसके अलावा सरकार की सारी योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है, वर्किंग डेज 5 दिन किया गया है, उसके बाद भी वो हड़ताल करना चाहते हैं तो उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी।
उन्होन कहा कि हमारी तमाम योजनाओं का लाभ कर्मचारियों को मिल रहा है। कर्मचारियों के आधे संगठन ने 6% DA बढ़ाने का स्वागत किया है। साथ ही कर्मचारियों के लिए वर्किंग डेज 5 दिन किया गया है। उसके बाद भी वो हड़ताल करना चाहते हैं, तो ये उनकी इच्छा, सरकार अपना काम करेगी।





