Breaking News

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2023-24 का आम बजट करेंगी पेश, आम आदमी को मील सकती है राहत


Budget 2023 Live केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज 11 बजे देश का आम बजट (Budget 2023) पेश करेंगी। अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।

Budget 2023 आत्मनिर्भर भारत पर सरकार का फोकस रहेगा जारी
Budget 2023 Updates मोदी सरकार ने हमेशा से आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कई बड़े प्लेटफार्म पर वोकल फोर लोकल की बात की है। इस बजट में भी सरकार आत्मनिर्भर भारत पर अपना फोकस बढ़ा सकती है।

Budget 2023 Live आर्थिक सर्वेक्षण में दिखी भारत के विकास की झलक
Budget 2023 Live बजट से पहले बीते दिन आए आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार ने भारत के विकास की झलक पेश की। वित्तमंत्री द्वारा जारी सर्वे के अनुसार देश की आर्थिक विकास दर इस वित्त वर्ष में 8.4 फीसद रह सकती है। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में 7.8 यह फीसद रहा।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button