Breaking News

Big breaking – सीएम बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की बिगड़ी तबियत, विशेष विमान से लाया गया रायपुर |


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबियत खराब होने के बाद उन्हें राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक नंद कुमार बघेल किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए थे। लेकिन वहां उनकी तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें विशेष विमान से रायपुर लाया गया।

बताया जा रहा है कि मोशन और यूरिन नहीं हो रही थी। इसके साथ ही उनके चेस्ट में इन्फेक्शन और कफ की शिकायत भी है। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।





Related Articles

Back to top button