Breaking News

अधिकारी कर्मचारी की हड़ताल, जनता हलाकान, कलेक्टर परिसर में बुजुर्ग महिला बेहोश होकर गिरी |


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने जहाँ कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश के सभी कलेक्टर को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने आदेशित किया था वही आज कलेक्टर परिसर मे आज एक बुजुर्ग महिला परिसर मे चक्कर खाकर गिरी मिली. जो कि व्यवस्था की पोल खोल रही है.

एक तरफ अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर है तो दुसरी तरफ आम जनता परेशान है. आज कलेक्टर से मिलने और न्याय दिलाने की मांग को लेकर आई महिला 11 बजे से आकर इंतजार करते करते चक्कर खाकर बेहोश हो गयी . वही घंटो बीत जाने के बाद भी उस महिला का सुध लेने वाला कोई नहीं था।

महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है जिससे परेशान होकर वो आई है पर 11 बजे से आई है पर कोई नही पुछ रहा है. वही यह भी बता दे कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए व्यवस्था करने कहा था पर यहाँ का नजारा कुछ और ही बयां कर रहा है. फिलहाल महिला को पानी के छींटे मार व पानी पिलाकर बिठाया गया तब वह आपबीती बताई.





Related Articles

Back to top button