राशिफल - अध्यात्म

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2021 Weekly Horoscope 4 to 10 April 2021: जानिए इस हफ्ते का राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 4 से 10 अप्रैल 2021 Weekly Horoscope 4 to 10 April 2021 Saptahik Rashifal 4 to 10 April 2021 : जानिए इस हफ्ते का राशिफल। आइए जानते हैं राशिफल के आधार पर किस राशि के जातकों को सफलता मिलेगी। किनके कार्य पूरे होंगे और कौन दिक्कत में रहेगा, इसके पढ़ें साप्ताहिक राशिफल रविवार 4 अप्रैल से शनिवार 10 अप्रैल 2021

मेष – वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद उभर सकते हैं। आपको तनाव लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। दोस्तों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। काम को लेकर कई बार यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जमीन-जायदाद के काम पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाएंगे। बच्चों के साथ समय बिता सकेंगे। ऑफिस में सहयोगियों का व्यवहार मनोनुकूल रहेगा।


वृषभ – विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर तनाव रहेगा। कैरियर के लिए युवा वर्ग का काफी मेहनत करनी पड़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। दफ्तर के आवश्यक कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। तबियत ठीक रहेगी। यह हफ्ता अच्छा रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए ऋण ले सकते हैं। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। किसी की मदद कर पाएंगे। योग-ध्यान करें।

मिथुन – आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। दफ्तर में किसी सहयोगी से अनबन होने की आशंका है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखें। इस हफ्ते आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपको नुकसान पहुंच सकता है। गैरजरूरी कार्य न करें। परिवार में कलह की स्थिति आ सकती है। धन अधिक खर्च होगा। कानूनी मामले लंबित रहेंगे। सगे संबंधियों के साथ अचल संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकता है। आमदनी अस्थिर रहेगी।

कर्क – स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन झलक सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर परेशानी हो सकती है। फील्ड में काम करने वालों के लिए नए मौके मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। इलाज में ज्यादा खर्च होगा। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। आपकाे कई बार यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्ज संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही न बरतें। आलस्य न करें।


सिंह – प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कार्य का दबाव ज्यादा होने के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। किसी से विवाद की आशंका है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दंपत्ति कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नया काम से आपको लाभ होना शुरू होगा। आपको काफी मेहनत करनी होगी। परिवार सदस्यों के साथ घूमने जा सकते हैं। आप का व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे। क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान हो सकता है।

कन्या – आपका कारोबार अच्छा चलेगा। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। इस हफ्ते आप अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर नहीं पाएंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। खर्च ज्यादा होने से तनाव में रहेंगे। किसी कार्य में नुकसान होने की आशंका है। ऑफिस में किसी सहयोगी के चलते आपको अफसरों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। पूर्व के लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। पैतृक मामले आगे बढ़ेंगे।

तुला – मतभेद की स्थिति से आपको दूर रहना होगा। संतानपक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। अपने लाइफ पार्टनर के लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। कैरियर संबंधी बेहतर परिणाम हासिल होंगे। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपका कारोबार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गं से सलाह लें।


वृश्चिक – आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को काफी मेहनत करनी होगी। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। आपका रिश्तेदारों से पूर्व से चला रहा विवाद दूर होगा। व्यवसाय में अच्छा खासा फायदा होगा। नए काम की शुरूआत कर सकते हैं।

धनु – प्रभु की आराधना में आपका मन लगेगा। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। किसी से पूर्व के विवाद दूर होंगे। धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। लेनदेन करते समय सावधान रहें। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आपको धार्मिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सामाजिक जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। आपकी रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी। इस हफ्ते आपका व्यवसाय शानदार रहेगा। कैरियर से जुड़ी परेशानी दूर होगी। तबियत ठीक रहेगी।

मकर – व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की संभावना है। ऑफिस के सहयोगियों की मदद से अपनी जवाबदारी पूरी कर पाएंगे। आपके व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी। आपसे सभी प्रभावित रहेंगे। परिवार के सहयोग से आपका कार्य आगे बढ़ेगा। हफ्ते के आखिर में आपको खुशखबरी मिल सकती है। युवा कामयाबी मिलने से आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे।


कुंभ – किसी काम में नुकसान घाटा की आशंका बनी हुई है। शुभ सूचना मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। खर्च अधिक होगा। छात्रों को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ के अवसर आएंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। दंपत्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान का ध्यान रखें। समय पर कार्य पूरा करने का प्रयास करें।

मीन – आपको जोखिम लेने से बचना होगा। सेहत पर बुरा असर हो सकता है। मित्रों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। काम को लेकर कई बार यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने जाएंगे। परिवार के साथ समय बिता सकेंगे। दफ्तर में सहयोगियों का व्यवहार मनोनुकूल रहेगा। कैरियर के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी। आपको धन लाभ होने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Back to top button