जानिए कब है इस साल धनतेरस दीवाली और भाईदूज और शुभ मुहूर्त
भारत में त्योहारों का बड़ा महत्व है इनमें दिवाली सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार है। दिवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, को रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है। आम आदमी से लेकर कारोबारी, राजनेता, फिल्मी सितारे और खिलाड़ी तक समाज के हर वर्ग में दिवाली और धनतेरत का क्रेज रहता है। दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज पर समाप्त होता है। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि को धनतेरस सेलिब्रेट करते हैं।
अहोई अष्टमी: बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। अहोई अष्टमी का पर्व करवा चौथ के चार दिन बाद और दिवाली से ठीक एक सप्ताह पहले मनाया जाता है। इस बार अहोई अष्टमी 8 नवम्बर 2020 दिन रविवार को है।
धनतेरस: दिवाली की तरह ही धनतेरस को भी धन और समृद्धि का त्योहार माना जाता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हर साल धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस का पर्व 13 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन घर में भगवान धनवंतरी और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। धनतेरस के दिन नया काम करने, नया सामान खरीदने और सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।
दीपावली: हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दीपावली का त्योहार धनतेरस के अगले दिन यानी शनिवार, 14 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन घर में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होती है। कारोबारी भी इस दिन नए बही-खाते शुरू करते हैं।
दिवाली शुभ मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा शनिवार, नवंबर 15, 2020 पर
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 17:28 से 19:24
अवधि – 1 घण्टा 56 मिनट्स
प्रदोष काल -17:28 से 20:07
वृषभ काल – 17:28 से 19:24
अमावस्या तिथि प्रारम्भ – नवंबर 14, २०२० को 14:17 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त – नवंबर 15, २०२० को 10:36 बजे
गोवर्धन पूजा: इंद्र देव पर भगवान कृष्ण की विजय के रूप में गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार गोवर्धन का पर्व रविवार, 15 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन घरों और मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद बनता है। मथुरा जिले यह पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां दीपावली से ज्यादा आतिशबाजी गोवर्धन के दिन होती है।
भाई दूज: भाई-बहन के अटूट बंधन का प्रतीक भाई दूज का त्योहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है। इस बार भाई दूज सोमवार, 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाई की उन्नति और उसकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।