Love Horoscope 18 november 2020 – इन राशियों के लव मेट्स के लिए है खास दिन, जानिए लव राशिफल
मेष – विवाहित आज रोमांटिक रहेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। प्रेमियों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। मुलाकात नहीं हो पाएगी। दफ्तर के सहयोगी करीब आ सकते हैं।
वृषभ – लवर्स आज कुछ परेशान रहेंगे। मुलाकात होने में संदेह है। मोबाइल पर बातचीत होगी। नए लवर्स मुलाकात का प्लान बना सकते हैं। आज रोमांटिक रहेंगे। दंपत्ति खुश रहेंगे।
मिथुन – जो लंबे समय से रिलेशनशिप में उनके बीच कुछ मतभेद सामने आ सकते हैं। बातचीत बंद रहेगी। नवकपल आज एक दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं। प्यार बढ़ेगा। ज्यादा उत्साहित रहेंगे। [पढ़े फलादेश]
कर्क – लव पार्टनर के बीच आज मुलाकात हो सकती है। आज बेहद खुश रहेंगे। किसी मित्र की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। गिफ्ट देंगे। दिल की बातें करेंगे। शादी की बात फिलहाल नहीं होगी।
सिंह – अफेयर आगे बढ़ेगा। लव रिलेशनशिप मजबूत होगा। प्रेमी एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। दिन अच्छा बीतेगा। सोशल मीडिया पर बातचीत हो सकती है। विवाहितों को खुशखबरी मिलेगी।
कन्या – लवर्स आज दिक्कत में रहेंगे। परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल्स को उनका पार्टनर मिलने की संभावना है। दिन सामान्य रूप से बीतेगा।
तुला – दफ्तर में काम करने वाले सहयोगियों के बीच अफेयर शुरू हो सकता है।एक दूसरे से बातचीत करने के मौके तलाशेंगे। प्रेमी किसी की बात में आकर अपने पार्टनर पर शक न करें।
वृश्चिक– प्रेमी आज घूमने जा सकते हैं। एक दूसरे को सरप्राइज देंगे। रिश्ता मजबूत होगा। प्यार भरी बातें होंगी। शादी को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विवाहित काफी रोमांटिक रहेंगे।
धनु – लव पार्टनर्स के बीच मतभेद दूर होंगे। एक दूसरे का साथ काफी वक्त बिताएंगे। अपनी फीलिंग्स शेयर कर सकते हैं। गिफ्ट देंगे। आज खर्च ज्यादा हो सकता है। प्यार बढ़ेगा।
मकर – किसी तीसरे की बातों के चलते पार्टनर से विवाद हो सकता है। प्रेमियों के बीच समस्या बढ़ेगी। बातचीत बंद हो सकती है। शादीशुदा लोग काफी खुश रहेंगे।
कुंभ – बुजुर्ग दंपत्ति बेहद रोमांटिक रहेंगे। अपने पुराने दिनों की बातें शेयर करेंगे। जिनके बीच रिलेशनशिप चल रहा है वे मुलाकात का प्लान बनाएंगे। घूमने जा सकते हैं।
मीन – आज लव कपल काफी खुश रहेंगे। रिश्तों में मधुरता रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। प्रेमी अपने दिल की बातें शेयर करेंगे।