राशिफल - अध्यात्म

9 March 2021 – क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 9 मार्च 2021 Aaj Ka Rashifal 9 March 2021: क्या कहते हैं आज आपके सितारे, कैसा होगा दिन, जानिए आज का राशिफल। मंगलवार 9 मार्च 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में (आज का राशिफल, टुडे राशिफल इन हिंदी 9 मार्च 2021 Today’s Rashifal in Hindi,)

मेष – बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो सकता है । गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है । सेहत ठीक रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।। आज के दिन अकस्मात लाभ हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। किसी विवाद के दौरान वहां से हट जाएं। विद्यार्थियों के लिए यह समय काफी अच्छा है। शांत रहने का प्रयास करें।

वृषभ – अपने हर कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज आपको सेहत का ध्यान रखने कि आवश्यकता है । बुजुर्गों की सेवा करने से आत्मसंतुष्टि होगी। आज जोखिम लेने बचें। धन संबंधी स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप की किसी संबंधी से मुलाकात होगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आपको सकारात्मक रहना होगा। कष्टपूर्ण समय जल्दी ही बीत जायेगा। परिजनों के साथ समय बिताएं।

मिथुन – कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। आज के दिन आप एक ऐसे व्यक्ति से भी मिल सकते है जिससे आप पूर्व परिचित हों। घर में खुशनुमा का माहौल रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आपको अपने सेहत प्रति सचेत रहने कि आवशयकता है। पढाई लिखाई में मन नहीं लग पायेगा। युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

कर्क – ऑफिस और घर में अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। इन कार्यों को आप अपने योग्यता से पूरा करेंगे। आपके कैरियर के अवसरों में आने वाले समय में वृद्धि हो सकती है। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आलस्य ज्यादा रहेगा। यात्रा के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | जोखिम से जुड़े कार्य करते समय सतर्क रहें।

सिंह – ज्यादा खर्च हो सकता है। कारोबार में अनिश्चितता रहेगी। किसी की बात को लेकर परेशान न हों। सहनशीलता बनाए रखनी होगी। संतानपक्ष से शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। किसी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आपके कर्ज की रकम की फिलहाल वसूली नहीं हो पाएगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

कन्या – आपके काम आसानी से होंगे। आप अपने कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। अपरिचितों के सामने ज्यादा चर्चा न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। ऑफिस में किसी से दिक्कत हो सकती है। युवाओं को नए मौके मिलेंगे। बुजुर्गों की सेहत ठीक रहेगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला – अफसर आपकी सराहना करेंगे। आपका व्यवहार सहज और सरल होगा। कैरियर संबंधी कार्य रूके रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। आज आपकी दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है। आपको अपनी खानपान की आदतों को बदलना होगा। सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपको विरोधियों की हरकत के चलते दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक – कर्ज की रकम वसूल नहीं कर पाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा है। कारोबारियों की समस्या का हल होगा। आपको किसी कार्य को पूरा करने में काफी परेशानी हो सकती है। आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। शासकीय कार्य आज लंबित रहेंगे। किसी मित्र की मदद मिलेगी। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं।

धनु – यात्रा के दौरान कुछ परेशानी आ सकतीहै। आज परिवार के साथ समय बिताएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौतियां रहेंगी। सेहत संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। आपको दफ्तर की बड़ी जिम्मेदारियां पूरी करनी होगी। विवादों से दूर रहें। धन लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। खानपान का ध्यान रखें।

मकर – नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा, आज आप किसी नए कार्य को प्रारंभ कर सकते हो। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा । आपको अपने उग्र स्वभाव पर काबू रखना होगा। लंबित योजनाओं के पूरे होने की उम्मीद है। करीबी रिश्तेदारों के साथ चर्चा हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ेंगे। कामकाज में उन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा।

कुंभ – स्वभाव में सरलता दिखाई देगी, जिसके कारण फायदा उठाना पड़ सकता है। मन में अनर्गल विचार न आने दें। अपने विचारों को शांत रखें। आपके पास बेहतर कौशल प्रबंधन की क्षमता है। इसे अपने लाभ के लिए उपयोग करें। यात्रा पर जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आलस्य न करें। सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे।

मीन – काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी घटना के कारण कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद खबर मिल सकती है। छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें । नकारात्मक विचार न आने दें। व्यवसाय की स्थिति ठीक रहेगी। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। किसी से मतभेद होने की आशंका है।

Related Articles

Back to top button