राशिफल - अध्यात्म

8 september 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

8 september 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल – भाद्र शुक्ल पक्ष – द्वितीया तिथि, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने के साथ ही शुभ योग रहेगा।   चंद्र का गोचर कन्या राशि पर होगा।। जानिए आज बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की कृपा किन जातकों पर होगी।

आज का मेष राशिफल 8 सितंबर 2021

आपको अनावश्यक खर्च करने से  बचना चाहिए। निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। जीवनसाथी के साथ मधुरता के साथ दिन बीतेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। बाहर खाने-पीने से बचें। नशा न करें।

आज का वृषभ राशिफल 8 सितंबर 2021

धार्मिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। बुजुर्गों की सेवा करने से आत्मिक शांति मिलेगी। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका दिन बेहतर रूप से बीतेगा।

आज का मिथुन राशिफल 8 सितंबर 2021

किसी से विवाद हो सकता है, लेकिन आपको धैर्य रखते हुए अनर्गल बात कहने बचना चाहिए। अपनी निजी जीवन या किसी योजना की जानकारी मित्रों को न बताएं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

आज का कर्क राशिफल 8 सितंबर 2021

आर्थिक स्थिति में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। पार्टनरशिप में जो आप कार्य कर रहे हैं उसमें लाभ होने के संकेत हैं। आपके संसाधनों में वृद्धि होगी। सेहत सामान्य रहेगी।कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। जोखिम से जुड़े कार्य न करें।

आज का सिंह राशिफल 8 सितंबर 2021

तनावरहित महसूस करेंगे। आज सकारात्मकता आपके व्यवहार में दिखाई देगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना आ सकती है।

आज का कन्या राशिफल 8 सितंबर 2021

आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। छात्रों को ज्यादा मेहनत करना चाहिए। घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। बाहर के खाने से बचें, पेट से जुड़ी दिक्कत उभर सकती है।

आज का तुला राशिफल 8 सितंबर 2021

तरक्की मिलने के योग हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की सभी सराहना करेंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आज दिन बेहतर रहेगा। आज यात्रा करने से बचें।

आज का वृश्चिक राशिफल 8 सितंबर 2021

आज का दिन खुशी मे बीतेगा। काम आगे बढ़ेंगे। आपको कारोबार में फायदा होने के संकेत मिल रहे हैं। नया काम मिल सकता है। परिवारजनों से कुछ अच्छी सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।

आज का धनु राशिफल 8 सितंबर 2021

किसी के बहकावे पर न आएं। अपने घर के बुजुर्गों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा फैसला करें। तनाव हो सकता है, लेकिन इस स्थिति में नशापान या यात्रा करने से बचें। सेहत सामान्य रहेगी।

आज का मकर राशिफल 8 सितंबर 2021

सेहत ठीक बनी रहेगी। लेनदेन को लेकर सतर्कता जरूरी है। मित्रों के साथ निजी चर्चा न करें। तनाव बढ़ सकता है। आज आप यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का कुंभ राशिफल 8 सितंबर 2021

आज आप अपनी प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करें। निजी व पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल रहेगा। नई योजना बन सकती है। सामाजिक जीवन में सराहना मिलेगी।

आज का मीन राशिफल 8 सितंबर 2021

आज का दिन बेहतर है। रोमांस करने से लिए समय मिलेगा। छात्र को नई जानकारी मिल सकती है। आज दिन सामान्य रूप से बीतेगा। सकारात्मक रहेंगे। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी। अपने निर्णय खुद लें।।

Related Articles

Back to top button