राशिफल - अध्यात्म

5 September 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें,जानिए आज का राशिफल

5 September 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें,जानिए आज का राशिफल – भाद्र कृष्ण पक्ष – त्रयोदशी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र होने के साथ ही परिघ योग रहेगा। जानिए आज मासिक शिवरात्रि व्रत का पालन किया जाएगा।  चंद्र का गोचर सिंह राशि पर होगा।।

आज का मेष राशिफल 5 सितंबर 2021

आज किसी नए काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। व्यवसायियों को अपने काम को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपका लोन संबंधी काम हो सकता है। अनजान लोगों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। कर्ज की रकम वापस मिलने में मुश्किल हो सकती है। आज घर में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। आपको शांत रहना होगा।

आज का वृषभ राशिफल 5 सितंबर 2021

आप कैरियर के लिए अधिक प्रयास करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है।  जो उचित है , इस विचार को रखने में आप जरा भी न घबरायें । यात्रा करते समय सतर्क रहें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज आपको नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निवेश से जुड़े काम न करें।

आज का मिथुन राशिफल 5 सितंबर 2021

आप धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अधिक खर्च होगा। मित्रों के बीच का विवाद आपकी मध्यस्थता से दूर हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को कुछ दिक्कत हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी। जोखिम लेने से बचें। विरोधियों से सावधान रहें। खानपान में लापरवाही न करें।

आज का कर्क राशिफल 5 सितंबर 2021

आज छात्रों को कामयाबी मिलेगी। कारोबार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से मिली खुशखबरी आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं । छात्रों की दिक्कत दूर होगी। युवाओं को नई जानकारी मिलेगी। कैरियर से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

आज का सिंह राशिफल 5 सितंबर 2021

आज आपकी किसी मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। ऋण से मुक्ति मिलेगी। किसी काम को लेकर काफी दिनों से हो रही परेशानी दूर होगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा तनाव न लें। धन लाभ होगा। बुजुर्गों को सेहत को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

आज का कन्या राशिफल 5 सितंबर 2021

जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा । आपका साथी काफी सकारात्मक रवैया अपना सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। दिनचर्या प्रभावित रहेगी। आपके मतभेद दूर होंगे। नई जगह घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। युवाओं को काम को लेकर दिक्कत होगी। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। नए सदस्य का आगमन हो सकता है।

आज का तुला राशिफल 5 सितंबर 2021

आज यात्रा करते समय कुछ मुश्किलों का सामना कर सकते हैं। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। विरोधी पक्ष आज बेहद सक्रिय रहेगा। आपको नुकसान होने की आशंका है। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

आज का वृश्चिक राशिफल 5 सितंबर 2021

आपकी दिनचर्या में आज सुधार होगा। प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिलेगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आमदनी के नए अवसर सामने आएंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। तनाव दूर होगा। धन लाभ होगा। किसी से विवाद न  करें। बेवजह खर्च करने से बचें।

आज का धनु राशिफल 5 सितंबर 2021

पुरानें मित्रों से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी।  आपके कैरियर को नई दिशा मिलेगी। धनलाभ होगा। यात्रा करने से बचें, किसी प्रकार की चोट लगने की संभावना रहेगी । बोलते हुए सावधान रहें ǀ किसी की आपके शब्दों से ग़लतफ़हमी हो सकती है । कार्यस्थल पर स्थायित्व बना रहेगा। जोखइम न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी अनजान व्यक्ति से आपकी बहस हो सकती है।

आज का मकर राशिफल 5 सितंबर 2021

घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। परेशानियों का सामना कर सकते हैं। आज आप काफी मेहनत करेंगे, लेकिन श्रेय किसी औरको मिल सकता है। तनाव की स्थिति रहेगी। आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। आपकी सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगी। किसी काम को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार के यहां से दुखद सूचना मिल सकती है।

आज का कुंभ राशिफल 5 सितंबर 2021

 आप अपनी नई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। आपसे लोग प्रभावित रहेंगे। तनाव दूर होगा। आज आपको लाभ होने की संभावना है। वाहन या मकान खरीद सकते हैं। निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। किसी मित्र के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। संतान पक्ष की सफलता से खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी।

आज का मीन राशिफल 5 सितंबर 2021

किसी को निजी बातें शेयर न करें।  परिवार में कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है।  विवाद से बचने के लिए आप बुजुर्गों से चर्चा करें। परिवार के साथ घूमने जाएं। सेहत का ध्यान रखें। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अपने रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button