28 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल

28 August 2021 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल भाद्र कृष्ण पक्ष – षष्ठी तिथि, भरणी नक्षत्र होने के साथ ही ध्रुव योग रहेगा। आज भद्रा की स्थिति रहेगी। चंद्र का गोचर मेष राशि पर होगा।। जानिए आज शनिवार को भगवान शनिदेव जी की कृपा किन जातकों पर होगी।
आज का मेष राशिफल 28 अगस्त 2021
व्यवसायियों को आज आर्थिक लाभ कम होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी नए काम की शुरूआत न करें। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ वाला होगा। घर-परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करने में काफी समय निकल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। हनुमान
आज का वृषभ राशिफल 28 अगस्त 2021
आज का दिन आपके लिए काफी शानदार रहेगा। आज आप नया काम कर सकते हैं। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें।
आज का मिथुन राशिफल 28 अगस्त 2021
आज का आपका दिन भागदौड़ वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नई जानकारी मिलेगी।
आज का कर्क राशिफल 28 अगस्त 2021
आज आप अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। नुकसान हो सकता है। आर्थिक परेशान दूर हो सकती है। धन लाभ हो सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को लाभ होगा। शिक्षक प्रसन्न रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
आज का सिंह राशिफल 28 अगस्त 2021
आज का दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। काराेबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नई योजना में निवेश कर सकते हैं। लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें। यात्रा करने के दौरान सावधानी बरतें।
आज का कन्या राशिफल 28 अगस्त 2021
आज आपको क्रोध से बचना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ चिंता हो सकती है।सेहत को लेकर ज्यादा सावधानी बरतें। किसी की बातों में आकर कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। जोखिम लेकर अपना नुकसान कर सकते हैं। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।
आज का तुला राशिफल 28 अगस्त 2021
आज का दिन सामान्य रहेगा। मान सम्मान मिल सकता है। अपनी लगन से धन अर्जित करेंगे।अधूरे काम पूरे होंगे। नया अनुबंध हो सकता है। आज विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। विवाह की बात चल सकती है। आज एक साथ कई काम कर सकते हैं।
आज का वृश्चिक राशिफल 28 अगस्त 2021
व्यापार ठीक चलेगा। परिवार से जुड़ी कुछ परेशानी सामने आ सकती है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम लेने से बचें। सट्टा, जुआ जैसे बुरे काम से दूर रहें।
आज का धनु राशिफल 28 अगस्त 2021
अपनी कार्यशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। आप सभी काम कामयाब होंगे। बेवजह का खर्च हो सकता है। समाज से जुड़े काम करेंगे। घर परिवार के लोगों का ध्यान रखें।
आज का मकर राशिफल 28 अगस्त 2021
नए अनुबंध होने की संभावना है। सामाजिक सम्मान मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दफ्तर में सहयोगियों से मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपको पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। आज आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। कुसंगति से दूर रहें। समय पर जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे।
आज का कुंभ राशिफल 28 अगस्त 2021
जल्दबाजी में आज किसी प्रकार के फैसले न लें। नई कारोबारी योजना शुरू कर सकते हैं। अपने काम की जगह पर किसी से विवाद न करें। आपको नुकसान हो सकता है। पत्नी से मतभेद हो सकता है।
आज का मीन राशिफल 28 अगस्त 2021
आज का दिन अच्छा बीतेगा। कारोबारी आज कुछ दिक्कत से जूझ सकते हैं। आपको यात्रा का माैका मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। शत्रु की पस्त होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। प्रभु की आराधना करें।




