राशिफल - अध्यात्म

27 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा गुजरने वाला है आज का दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: आज वित्तीय प्रबंधन पर फोकस करेंगे। कुछ नई नीतियां भी बनाएंगे और उसी पर चलकर कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। धन प्राप्ति के सभी प्रयास न केवल सफल होंगे बल्कि मनोवांछित वस्तु का लाभ भी होगा। धन खर्च करते समय बचत का भी ख्याल रखें।

वृषभ: अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराने के लिए कुछ गुप्त योजनाएं बनाएंगे। जिसके द्वारा वह उन्हें पराजित करने में कामयाब होंगे। कुछ जातकों को कमीशन के रूप में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जिससे वह अपने लिए सभी सुख-सुविधाओं को जुटाने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन: पार्टनरशिप में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे परंतु अपनी सूझबूझ से आप सभी परिस्थितियों को संभाल लेंगे। धन प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ दिन है। धन का निवेश मन को सुकून देगा।

कर्क: कार्यक्षेत्र में मुश्किलों का दौर है परंतु आत्म संयम से आप हर परेशानी से निकल आएंगे। शेयर मार्केट या अन्य किसी साधन से धन प्राप्ति का अच्छा योग बना हुआ है। परंतु इस वक्त खर्चों को भी नियंत्रित रखें, जल्दबाजी में किसी भी चीज पर प्रतिक्रिया देने से बचना ठीक रहेगा।

सिंह: अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं या कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करना चाहते हैं उनके लिए अच्छा समय है। लोन लेने के लिए यह सही समय नहीं है। इस समय इससे बचना ठीक रहेगा। अच्छी मात्रा में धन प्राप्ति के योग हैं। धन खर्च करते समय बचत का भी ख्याल रखें।

कन्या: जो लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की इच्छा रखते हैं उनके लिए यह परिवर्तन का अच्छा समय है। लोन भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्धि बढ़ाने वाला समय है। काम के लिए प्रैक्टिकल अप्रोच रखना ठीक रहेगा।

तुला: अति संवेदनशीलता से बचना चाहिए, सारा दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कभी खुशी महसूस करेंगे और कभी परेशान होंगे। जितना ज्यादा दूसरे से ध्यान हटाकर स्वयं पर ध्यान देंगे, उतना ही मुश्किलों से बचे रहेंगे। गुप्त रूप से धन का प्रवाह बना रहेगा। धन संपत्ति बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक: यह समय सुख त्याग कर तरक्की के लिए अधिक से अधिक मेहनत करने का है। नए लोगों से व्यापारिक संबंध बनेंगे। कुछ नए अनुबंध होने की संभावना है, जो कि कार्यक्षेत्र को विस्तार देंगे। बातचीत की मिठास धन प्राप्ति को आसान बनाएगी।

धनु: इस कठिन दौर में सफलता प्राप्ति के लिए अहम को त्यागकर अधिक से अधिक प्रयास करने की जरूरत है। अपनी बुद्धि विवेक का सही ढंग से सही दिशा में इस्तेमाल करें। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है। कुछ पैसे को भविष्य के लिए सुरक्षित करने में कामयाब रहेंगे।

मकर: मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। जल्‍दी से दूसरों के ऊपर विश्वास नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से काम को गति नहीं मिल पाएगी। कार्यक्षेत्र में भी परेशानियां बनी रहेंगी। धन प्राप्ति की संभावनाएं भी बहुत अच्छी नजर नहीं आ रही है। देवी मां की आराधना करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ: आज बहुत अच्छा दिन है। सभी काम उनके आसानी से पूर्ण होंगे। सरकारी सहायता मिलने के भी योग हैं। आपकी रचनात्मकता कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए मौके दिलाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है। निवेश लाभ दिलाएगा।

मीन: आप की रचनात्मक क्षमता आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगी। कार्य सिद्धि के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आवेश में आकर व्यर्थ बोलने से बचना ठीक रहेगा। मनोवांछित धन लाभ होगा। व्यापार में निवेश पुनः धन प्राप्ति का साधन बनेगा।

Related Articles

Back to top button