24 August 2020 – जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, आज का राशिफल
मेष: आपको पारदर्शिता बनाए रखना चाहिए। उनकी बातचीत से ही नए काम मिलने की संभावना बढ़ जाती जाती है। नौकरी पेशा जातकों को कोई ट्रेनिंग या मीटिंग अटेंड करनी पड़ सकती है। रुपए -पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपकी मेहनत से ज्यादा के प्राप्ति होने की संभावना है।
वृषभ: काम को लेकर भ्रमित रहेंगे। किसी भी काम को पूरा करने से पहले अगर सही प्लानिंग कर ली जाए तो आपके लिए बेहतर रहेगा। धन कमाने के लिए आज बहुत अधिक मेहनत करने पर भी कम लाभ की संभावना बनती है। खर्च अनियंत्रित रहेंगे।
मिथुन: अपनी पहचान बनाने के लिए कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करेंगे। परंतु जो भी लक्ष्य निर्धारित करें वह वास्तविक हों तो आपके लिए अच्छा है वरना निराशा हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावनाएं हैं।
कर्क: बात को बढ़ा-चढ़ाकर करने से बचना चाहिए। मतिभ्रम हो सकता है। जिसकी वजह से कार्यक्षेत्र में नुकसान होने की संभावना भी बन जाती है। मन को शांत रखकर ध्यान से कार्य करें। मेडिटेशन आज आपके लिए बहुत जरूरी है।
सिंह: जो कला के क्षेत्र से संबंधित है उनकी कल्पना शक्ति बहुत लाभ दिलाने वाली है। लीक से हटकर कुछ करने का प्रयास करेंगे, जो सफल रहेगा। रुपए-पैसों के मामले में आज आपका दिन है। मनचाही मुराद पूरी होगी। आज घर-परिवार संबंधित खर्च भी करना पड़ सकता है।
कन्या: क्रिएटिव क्षमता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक होगी। काम की सही ढंग से मार्केटिंग करने से अच्छा धन-लाभ होने की संभावना भी आपके लिए बनती है। पैसों के मामले में बहुत अच्छा दिन है। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना है।
तुला: आज कामकाज में अपनी मेहनत पर बहुत अधिक फोकस करने की जरूरत है। लक्ष्य से भटक सकते हैं इसलिए सही प्लानिंग व टाइम मैनेजमेंट के साथ काम करेंगे तो अच्छा लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। प्राप्त धन को पुनः धन प्राप्ति के लिए बिजनेस में लगाएंगे।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। दूसरे लोगों की बातों में ना आए। अपने काम पर ध्यान दें। धन के लेन-देन में कुछ घपला हो सकता है। अतः रुपए-पैसों के मामले में सावधानी रखना बहुत जरूरी है । एकाग्रचित्त होकर काम करें।
धनु: कार्यक्षेत्र मैं भाग्य का सहयोग भी आज मिल रहा है। बुद्धि-विवेक से सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। दूरदर्शिता का फायदा मिलेगा। आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावना बनती है। भौतिक संसाधन को जुटाने के लिए धन खर्च का योग भी बनता है।
मकर: अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे। विरोधियों की क्षमता का आकलन करने में आप से चूक हो सकती है। कामकाज के लिहाज से सामान्य दिन है। विरोधियों पर ध्यान ना देते हुए अपने काम पर फोकस करें। धन-लाभ की अच्छी संभावना बनती है।
कुंभ: आपकी कल्पना शक्ति नए सृजन में सहयोगी होगी। जिसका लाभ आपको मिलेगा कामकाज से मान-सम्मान मिलने की संभावना भी बनती है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्ति की संभावना है।
मीन: शानदार प्रदर्शन के बदौलत उनके उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परंतु इस को पाकर संतुष्ट ना हों, तरक्की के लिए नए लक्ष्य बनाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है।




