20 May 2020 – जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, आज का राशिफल
मेष: युवाओं को वाहन चलाते समय सतर्क रहने की ज़रूरत है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। व्यस्तता के बावजूद अपने साथी से मिलने के लिए समय निकाल लेंगे। होने वाला बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे।
वृष: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी। अपने साथी के मूड को अच्छा कोशिश करने की ज़रूरत है। आपके कुछ निर्णय भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपके अपने भाई बहनों से संबंध बेहतर बनेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
मिथुन: आपको अच्छा लाभ होगा। मानसिक खुशी होगी। प्रेम जीवन में आज सफलता का दिन है। अपने प्रिय के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मन लगेगा। दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।
कर्क: परिवार के किसी बुज़ुर्ग को स्पष्ट इशारा देने की ज़रुरत है। किसी प्रॉप्रर्टी को किराए पर देना लाभदायक साबित होगा। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा। आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
सिंह: संवेदनशील मुद्दे पर जीवनसाथी के साथ बात करते समय सतर्क रहें। किसी प्रॉप्रर्टी का मालिकाना हक मिल सकता है। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। आपके लिए कुछ मामलों में बहुत धैर्य रखना पड़ सकता है। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हुए आगे बढ़ें।
कन्या: आज का दिन नई योजनाओं पर काम करने का है। किसी मामले में आपको लाभ मिलने या कमीशन मिलने का योग भी है। पैसों के मामले में समय थोड़ा कमजोर रहेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कारोबार में फायदा हो सकता है। रुका हुआ धन भी आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अनुकूल है। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे।
वृश्चिक: परिवार को कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। विदेश में किसी बिजनेस ट्रिप पर जाने की तैयारी शुरू कर दें। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। नवविवाहित जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। छोटी लेकिन आनंददायक यात्रा से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ के लिए भी आज का दिन बेहतर है।
धनु: आमदनी बढ़ी हुई रहेगी। अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। आज के दिन किसी को उधार ना दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में मानसिक रूप से कुछ तनाव महसूस कर सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
मकर: वैवाहिक जीवन में रोमांस वापिस लाने में सफल होंगे। कोई प्रॉप्रर्टी आपके नाम हो सकती है। सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर सतर्क रहें। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। आज शाम का समय आप अपने प्रिय के साथ गुजारेंगे। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।
कुंभ: आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपके अधिकारी या वरिष्ठ लोग आपको सहायता करेंगे। कुछ नया काम सीखने का भी मन करेगा। आज पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। अपने रिश्ते के बारे में अपने परिवार को बता सकते हैं।
मीन: किसी घर या अपॉर्टमेंट की बुकिंग करा सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर मिली किसी की मदद आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कोई आपके व्यवहार से आकर्षित हो सकता है। अपनी पसंदीदा जगह जाकर साथी के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन यादगार रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
				
 
						


