राशिफल - अध्यात्म
Trending

19 October 2020 – इन जातकों के भाग्य में है आज कुछ नया, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 19 अक्टूबर 2020 – आइए जानते हैं आज आपके सितारे क्या कहते हैं. आज आश्विन शुक्ल और दिन  सोमवार को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा। ( 19 अक्टूबर 2020 का राशिफल )

मेष – आज आपका दिन मिला रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपकी की वजह कुछ लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। आप आज बेहद उत्साहित रहेंगे। निवेश को लेकर आपके सामने प्रस्ताव आएंगे, लेकिन पूरी जांच पड़ताल के ही फैसला करें। आज आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों की सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का साथ सामंजस्य बना रहेगा। आप का दिन अच्छा गुजरेगा।

वृषभ –  लगातार काम के चलते आज आप कुछ थका हुआ महसूस करेंगे। सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें। आज धन लाभ होने की संभावना है। कारोबार ठीक चलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आप परिवार के साथ दिन बिता सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी रिश्तेदार से मतभेद हो सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

मिथुन – आज आपकी दिक्कतों का हल निकलेगा। अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य से दफ्तर के काम पूरे कर पाएंगे। किसी बात  को लेकर आज विचलित हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक दिक्कत दूर होगी। छात्रों का पढ़ाई मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। युवा कैरियर को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। यात्रा को आज टाल दें।

कर्क –  आज आपको कामयाबी मिलेगी। नए रिश्ते बन सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। आज दिनभर सकारात्मकता बनी रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति से ज्यादा चर्चा न करें। विरोधी शांत रहेंगे। व्यवसाय आगे बढ़ेगा। सरकारी कार्य आगे बढ़ेंगे। दिन खुशनुमा रहेगा। महिला वर्ग से लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आज धार्मिक काम में शामिल हो सकते हैं।

सिंह – आज आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। रिश्तेदारों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। कानूनी मामले फिलहाल अटके रहेंगे। जोखिम से जुड़े कार्यों को फिलहाल टाल दें। आमदनी ठीक रहेगी। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।  परिवार की जिम्मेदारी पूरी करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताएं।

कन्या –  आज का दिन आपको सफलता मिलेगी। किस्मत का साथ रहेगा। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च कर सकते हैं। वित्तीय निवेश शुभ होगा। मित्रों के जरिए खुशखबरी मिलेगी। आमदनी बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे। आज का दिन पूरी तरह से खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। यात्रा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों प्रसन्न रहेंगे। बाहर का खाने से बचें।

तुला – आज आपको नई सूचना मिलेगी। ऑफिस में किसी से विवाद होने की आशंका है। नौकरी में परिवर्तन संभव है। स्थानांतरण या पदोन्नति के फिलहाल योग नहीं बन रहे हैं। आपके काम में उन्नति होगी। आप बेहद उत्साहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश का विचार फिलहाल त्याग दें। यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। बच्चों के साथ दिन बीतेगा। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक –  आज आपको परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आपके काम में वृद्धि होगी। दफ्तर का माहौल शांत रहेगा। सामाजिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कर्ज लेने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। युवा वर्ग आज बेहद प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। तनाव से बचने के लिए प्रभु की आराधना करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

धनु – आज के दिन आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाने के कारण बेहद खुश रहेंगे। नया काम मिलेगा। कैरियर आगे  बढ़ेगा। किसी बात से विचलित न हों। विरोधी शांत रहेंगे। अनजान लोगों की मदद न लें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी काम को न टालें। छात्र खुश रहेंगे।

मकर – आज ऑफिस का माहौल तनाव देने वाला होगा। आप अपनी जिम्मेदारी से कार्य करेंगे, लेकिन अफसर इससे संतुष्ट नहीं रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको अनुभवियों से मदद लेनी होगी। खुद को सकारात्मक रखने के लिए घूमने जाएं। परिवार के साथ दिन बिताएं। समस्या का हल नहीं निकल रहा है तो उसे ईश्वर पर छोड़ दें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

कुंभ – लंबित कार्य पूरे होंगे। आज आपको सफलता मिलेगी। छात्रों पर दबाव कम रहेगा। बुजुर्गों को सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। जोड़ों का दर्द उभर सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों काे पूरा करेंगे। अनजान लोगों से मिलते वक्त सतर्क रहें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। आपको नई सूचना मिलेगी। तनाव दूर होगा।

मीन – अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। निवेश को लेकर आप उत्साहित रहेंगे। आपको आज नया अवसर मिलेगा। आपके काम पूरे होंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। क्रोध से बचें। सेहत ठीक रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ होगा।

Related Articles

Back to top button