18 March 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे। दोपहर बाद स्थितियों में और बदलाव आएगा जिसका आपको फायदा होगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मन में औरों के लिए प्रेम की भावना होगी। दांपत्य जीवन में खुश रहेंगे। प्रेम जीवन में भी समय अच्छा रहेगा।
वृष: दोपहर तक स्थितियां थोड़ी खराब रहेंगी। मानसिक चिंताओं से मुक्ति दोपहर बाद मिलेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। दांपत्य जीवन आज कमजोर है। जीवन साथी के झगड़ा होने की नौबत आ सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।
मिथुन: आज का दिन मिला जुला असर लेकर आएगा। दोपहर तक स्थितियां बहुत अच्छी रहेंगी और आप के पक्ष में होंगी। व्यापार से फायदा होगा लेकिन दोपहर बाद कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य कमजोर होगा। कार्य में व्यवधान आने से चिंता बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा। आपका प्रिय आपको खुशी देगा। दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा।
कर्क: मानसिक चिंताएं रहेंगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आकर आप की स्थिति बेहतर बनेगी। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सब एक दूसरे से प्रेम रखेंगे। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज सुकून दायक समय रहेगा।
सिंह: आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। संतान के प्रति चिंताएं बढ़ेंगी, जो शाम होते-होते कम हो जाएंगी। किसी परीक्षा में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। ख़र्च में अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भाग्य मजबूत रहेगा। इनकम बढ़ेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा।
कन्या: आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार और संतान पर पूरा ध्यान देंगे। दांपत्य जीवन में झड़प होने की संभावना है। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। किसी अन्य तरीके से धन लाभ होगा।
तुला: आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार का पूरा ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया होगा। अपने निजी कामों के चलते आप अपने काम पर थोड़ा कम ध्यान देंगे। परिवार के छोटों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक: आज के दिन ज्यादा बढ़िया नहीं है। यात्रा से दूर रहना जरूरी है, नहीं तो शारीरिक समस्या के साथ-साथ मानसिक तनाव बढ़ेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। इससे जेब पर बोझ पड़ेगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आपसी बातचीत बढ़ेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास करेंगे।
धनु: आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने और परिवार के बारे में ज्यादा विचार करेंगे। सारा ध्यान वहीं पर रहेगा। इनकम कैसे बढ़े, उस पर आप मेहनत करेंगे। परिवार का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है, दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थिति बढ़िया रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भलाई का कोई काम करेगा।
मकर: आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। दिन की शुरुआत मानसिक तनाव से होगी लेकिन दिन के साथ आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी और सेहत में भी सुधार होगा। परिवार में खूब अच्छा समय रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और जीवन साथी से किसी खास मुद्दे पर बात करने पर स्पष्टता बढ़ेगी।
कुंभ: आय में थोड़ी कमी आएगी लेकिन खर्चे बढ़ जाएंगे। यात्रा में आपको कोई अच्छा व्यक्ति मिल सकता है, जिससे बात करने से समय का पता ही नहीं चलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। समझदारी बढ़िया रहेगी। रिश्ता बढ़िया चलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में आपके लिए परिस्थितियां पूरी तरह से माहौल बना रही हैं।
मीन: आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शाम तक आपको इनकम में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी, जो आपको खुशी देगी। आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। परिवार का माहौल परेशानी दे सकता है। किसी का स्वास्थ्य खराब होगा।