राशिफल - अध्यात्म

18 December 2021 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 18 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 18 December 2021, क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष (Mesh) – आज का दिन शानदार रहेगा। निजी जीवन में सुखद अनुभव करेंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। लोग आपके उदार स्वभाव से काफी प्रभावित रहेंगे। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

वृषभ (Vrishabh) – युवाओं को लाभ होगा। कैरियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। दिन की शुरूआत में आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। ऋण की रकम चुका देने से मानसिक तनाव दूर होगा। जीवनसाथी को करियर में बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों की सलाह से आपको लाभ मिलेगा।

मिथुन (Mithun) – आज आपको सावधान रहना होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च में बढ़ोतरी होगी। कार्य को लेकर लापरवाह न रहें। सन्तान को लेकर थोड़ी चिन्ता हो सकती है। आपके व्यवसाह की लोग आलोचना कर सकते हैं। मानसिक रूप से शांत रहने का प्रयास करें। सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

कर्क (Kark) – आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके कौशल की सराहना होगा। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस का आनन्द लेंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आपको धन लाभ हो सकता है। युवाओं को अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कर्ज की रकम आपको वापस मिलेगी।

सिंह (Singh) – आज किसी उलझन में रहेंगे। नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिये दिन शुभ है। सरकारी कार्यों से जुड़े लोगों को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपके उदार स्वभाव की लोग प्रशंसा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से आधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या (Kanya) – आज का दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्य की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। अपने मित्रों से प्रतिस्पर्धा न करें। अफसर आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है।

तुला (Tula) – आज का दिन ठीक रहेगा। नया काम  सीख सकते हैं। परिजनों के व्यवहार से थोड़े परेशान रहेंगे। अपने आसपास के लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं। तामसिक आहार के सेवन से बचें। लोग आपके विचारों का विरोध कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

वृश्चिक (Vrishchik) – आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार वालों  की इच्छाओं को पूरा करने के लिये प्रयासरत रहेंगे। कारोबार में आय बढ़ने से आप विस्तार का विचार कर सकते हैं। निजी जीवन बेहद खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करते रहेंगे। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास न करें। विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी।

धनु (Dhanu) – आज आपकी मुलाकात किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से हो सकती है। किसी की मदद कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। जूनियर सहकर्मियों से तालमेल में कमी देखने को मिलेगी।

मकर (Makar) – आज आपको सावधान रहना होगा। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। प्रेम विवाह के लिये परिवार जनों से चर्चा कर सकते हैं। धर्म-कर्म के प्रति आकर्षित होंगे। छात्र नये कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। बच्चे खेलकूद और मनोरंजन का आनन्द उठायेंगे। मानसिक तनाव दूर करने का प्रयास करें।

कुंभ (Kumbh) – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। शत्रुओं से सतर्क रहें। आज आप कुछ चिन्तित महसूस करेंगे। व्यवसाय में नया प्रयोग न करें। निराशाजनक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। परिवार सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। खर्च सावधानी से करें। जोखिम न लें।

मीन (Meen) – आज का दिन खुशनुमा रहेगा। कारोबार में  आर्थिक लाभ हो सकता है। लव रिलेशन में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। आपके आसपास का वातावरण बहुत शुभ रहेगा। सार्वजनिक कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है। घर में अतिथियों का आगमन होने की सम्भावना बन रही है।

Related Articles

Back to top button