17 June 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, क्या कहती हैं ग्रहदशायें, जानिए आज का राशिफल
मेष: दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। सभी कामों के लिए आज अच्छा दिन है। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा तथा उनकी सलाह से कामकाज में तरक्की के अवसर मिलेंगे। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है, जिसे निवेश कर लाभ कमा सकते हैं।
वृषभ: तनाव से बचें, आज का दिन एक औसत दिन है। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं परंतु अपनी ताकत से उन से बाहर आने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे परंतु साथ ही साथ खर्चों की अधिकता भी रहेगी।
मिथुन: आज अपने कार्य के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु बाद में सभी काम पूरे हो जाएंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर है। आमोद-प्रमोद के साधनों पर धन खर्च करने का योग बनता है।
कर्क: भावनात्मक रूप से जुड़कर अपने कामकाज को पूरा करेंगे और सफल होंगे, जिससे तुरंत ही लाभ होने का योग है। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावना है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर है। परिवार के सदस्यों पर धन खर्च का योग बनता है।
सिंह: कामकाज सभी सुख-सुविधाओं के साथ आसानी से पूरे होंगे। जोश और उत्साह बना रहेगा। धन प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे परंतु मन मुताबिक परिणाम नहीं मिलेंगे। धर्म की तरफ रुझान बढ़ेगा। सूर्य की उपासना से लाभ होगा।
कन्या: कार्यक्षेत्र के लिए एक अच्छा दिन है। सभी काम समय पर आपके प्लान के अनुरूप पूरे होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। हालांकि लाभ के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ सकता है परंतु कुछ समय के बाद रूका हुआ पैसा भी मिल जाएगा।
तुला: जो कंसल्टेंसी फील्ड से जुड़े हैं वह अपने ग्राहकों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़कर उन्हें सर्विस प्रदान करने की कोशिश करेंगे। इससे ग्राहक भी संतुष्ट होंगे और उन्हें भी अत्यधिक लाभ की संभावना है। खर्चों को नियंत्रित करने का जरूर प्रयास करें।
वृश्चिक: अपनी कलात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए कुछ रिस्क लेकर काम करेंगे। शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। जिससे सभी कामों को तेजी से निपटा लेंगे। पैसा मिलने की उम्मीद होगी परंतु अंत में उसमें कुछ रूकावटें आ जाएंगी।
धनु: पूरा ध्यान धन कमाने की तरह ही रहेगा। कामकाज को समय पर पूरा करने के लिए अत्यधिक प्रयास की जरूरत होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम समय है। इसका भरपूर उपयोग करें। खर्चो को नियंत्रित रखना आपके लिए बहुत जरूरी है।
मकर: सही प्लानिंग के साथ सभी कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी क्रिएटिविटी आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। धन प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर रहेगी इसका पूरा फायदा लें।
कुंभ: क्रिएटिव स्किल कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए रास्ते बनाने में मदद करेगी। आपका प्रेजेंटेशन स्किल बहुत सुंदर होगा। जिसकी वजह से उच्च अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सरकारी स्रोत से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।
मीन: बौद्धिक क्षमता कार्यक्षेत्र में तरक्की कराने में सहायक होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी आपको मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। खर्चों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।



