राशिफल - अध्यात्म

17 December 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

आज का राशिफल 17 दिसंबर 2020 Aaj Ka Rashifal 17 December 2020 : आज दिन गुरुवार 17 दिसंबर 2020 को आपका राशिफल (Today’s Horoscope in Hindi) कैसा रहेगा। ( 17 दिसंबर 2020 का राशिफल )

मेष – दिन भर सकारात्मकता रहेगी। आप अपनी लगभग सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। रिश्तेदारों से काफी दिनों बाद मुलाकात हो सकती है। दफ्तर सहयोगियों की मदद से अपने कार्य पूरी कर लेंगे। पारिवारिक कार्य से यात्रा पर जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। बाहर का खाने-पीने से बचें।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुशखबरी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने से राहत मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

मिथुन – पारिवारिक समस्या के चलते आज कुछ तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। आज आपको अपने कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में चिड़चिड़ापन ज्यादा रहेगा। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर हो सकती है।

कर्क – धर्म-कर्म में मन लगेगा। नए लोगों से भेंट होगी। दिन खुशनुमा रहेगा। दिनचर्या बदलाव होगा। आज आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। किसी जिम्मेदारी को टालने से बचें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। यात्रा करते समय जरूरी कागजात साथ रें।

सिंह – कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। परिवार में विवाद होने की आशंका है। कलह से तनाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों की मदद से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

कन्या – रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। नई योजना बनाकर उसमें निवेश कर सकते हैं। जोखिम ले सकते हैं। परिवार और समाज में पूछ-परख रहेगी। प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार ठीक चलेगा।

तुला – किसी मित्र की मदद से काम पूरा होगा। किसी से विवाद संभव है। दफ्तर में बड़ी जवाबदारी मिल सकती है। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य के प्रति रूझान रहेगा। प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय चलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक – शत्रुओं पर हावी रहेंगे। भौतिक सुख के संसाधन जुटेंगे। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। निवेश बड़ा लाभ दे सकता है। कैरियर को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। आर्थिक लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। जोखिम न लें।

धनु – जुआ, सट्टा जैसे व्यसनों से दूर रहें। अकस्मात लाभ के योग हैं। कारोबारी यात्रा अनुकूल रहेगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। समस्या से मुक्ति मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर – किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। दफ्तर में जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका कार्य ठीक चलेगा। विवादों से दूर रहें। शासकीय कार्य पूरे होंगे। ज्यादा तनाव न लें। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर कर पाएंगे।

कुंभ – पुरानी बीमारी सामने आ सकती है। अचानक नए खर्च सामने आएंगे। आर्थिक‍ स्थिति बिगड़ सकती है। कुसंगति के चलते नुकसान हो सकता है। किसी भी मित्र के उकसाने में न आएं। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें। छात्रों का दिन ठीक रहेगा।

मीन – अप्रिय सूचना मिल सकती है। नए रिश्ते बनाने से पहले अच्छी तरह वि‍चार कर लें। किसी जिम्मेदारी को पूरा कर पाने को लेकर असमंजस में रहेंगे। किसी बात के कारण तनाव बढ़ सकता है। आमदनी में निश्चितता रहेगी। जोखिम लेने से बचें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है

Related Articles

Back to top button