राशिफल - अध्यात्म

14 अक्टूबर 2020 – आज का लव राशिफल, इन जातकों के प्रेम सम्बन्ध में आएगी खटास

Today’s Love Horoscope in Hindi 14 October 2020

आज लव कपल के सितारे आज क्या कहते हैं। किसका दिन होगा खुशनुमा, किनके बनेंगे काम. (Today’s Love Horoscope in Hindi 14 October 2020 )

मेष – आज आज बेहद रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने साथी को गिफ्ट दे सकते हैं। आज अपने पार्टनर के साथ किसी सेलिब्रेशन में शामिल हो सकते हैं। आज लव कपल एक-दूसरे की फीलिंग्स का ख्याल रखेंगे।

वृषभ – आज प्रेमियों के बीच बात नहीं हो पाने से असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। बेहद अधीर रहेंगे। सोशल मीडिया के जरिए चर्चा का प्रयास कर सकते हैं। अनबन की स्थिति निर्मित हो सकती है। विवाहित दंपत्ति में रोमांस बना रहेगा।

मिथुन – लवर आज खूब मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। गार्डन आदि स्थानों पर समय बिता सकते हैं। विवाह की चर्चा कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों को अपने प्रेम संबंध के बारे में बता सकते हैं।

कर्क – किसी तीसरे व्यक्ति के चलते लव कपल में मतभेद हो सकता है। लेकिन अपने मामले को पारदर्शिता के साथ सुलझाएं। किसी की बातों में आकर एकदूसरे पर शक न करें। नौकरीपेशा विवाह की चर्चा कर सकते हैं।

सिंह – लव पार्टनर आज घूमने जा सकते हैं। मार्केट प्लेस में मुलाकात हो सकती है। सोशल मीडिया का यूज कर सकते हैं। नई जगह घूमने का प्लान बना सकते हैं। नए प्रेमी बेहद उत्साहित रहेंगे। उलझन दूर होगी।

कन्या – आज प्रेमियों के बीच मुलाकात नहीं हो पाएगी। मोबाइल से ही संपर्क में रहेंगे। नई जानकारी एकदूसरे से शेयर कर सकते हैं। बर्थ डे आदि का प्लान बनाने की सोच रहे हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

तुला – दफ्तर में काम करने वाले एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। पुराने प्रेमी युगल शादी को लेकर प्लान बनाएंगे। आज एक दूसरे को उपहार दें। अपनी भावनाओं को समझाने का प्रयास करें। नई योजना बनाएं।

वृश्चिक – प्रेमियों में से आज किसी एक की तबियत बिगड़ सकती है। बाहर घूमने जा रहे हैं तो खानपान का ध्यान रखें। गिफ्ट आदि देने में काफी खर्च हो सकता है। विवाहित दंपत्ति रोमांटिक रहेंगे।

धनु – लवर के बीच आज मुलाकात हो पाने कुछ दिक्कत हो सकती है। परिवार के लोग विरोध में उतर सकते हैं। बेहतर यही होगा कि सही समय का इंतजार करें। नए प्रेमी युगल एक दूसरे के ज्यादा करीब आएंगे। दिल को सुकून मिलेगा।

मकर – प्रेमी आज घूमने का प्लान बना सकते हैं। जिसमें मित्र भी शामिल हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। एक दूसरे के विपरीत कार्य न करें। भरोसा रखना जरूरी होगा। जीवन में नयापन महसूस होगा।

कुंभ – पूरा दिन आप अपने पार्टनर के बारे में सोचेंगे। लव कपल में से कोई एक दूसरी जगह काम के सिलसिले में जा सकता है। लेकिन मोबाइल से बात होगी। एक दूसरे को खुश करने का प्रयास करेंगे। दिन खुशनुमा रहेगा।

मीन – आज का दिन बेहद इंजॉयमेंट वाला रहेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर सकेंगे। किसी बात को कल पर न टालें। सोशल मीडिया भावनाओं को व्यक्त करने में सहायक होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी।

Related Articles

Back to top button