14 February 2020 – जानिए आज का राशिफल
मेष:
किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। हो सकता है कि आप शादी के बारे में विचार करें। लेकिन बिना सोचे-समझें रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी कतई न करें। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।
वृषभ:
पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम व अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। रिश्तेदारों के साथ तनाव हो सकता है। शाम के समय सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंधों में स्नेह बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। सूर्य देव को अर्घ्य दें। जरूरतमंदों की मदद करें।
मिथुन:
आपको अपने मित्रों एवं सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण, पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं। अपने खान-पान का ध्यान रखें। कुछ भी कभी भी खाने से बचें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको तनाव मिल सकता है। बेहतर होगा वाणी में माधुर्य बनाए रखें। निराश्रित बच्चों की मदद करें।
कर्क:
यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर भी पड़ सकता है। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि एक-दूसरे की बात को ध्यानपूर्वक सुनें। बजाए कि बहस करने के। तुलसी में जल चढ़ाएं। मंदिर के बाहर प्रसाद वितरित करें।
सिंह:
प्रत्यक्ष रुप में शत्रुओं से परेशानी होगी, सोच समझकर कार्य की रुपरेखा तय करें। किसी को भी अपने मन की बात न शेयर करें। अन्यथा कोई भी अवसर का लाभ उठा सकता है। किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। शेल्टर होम में सर्दी संबंधी जरूरी वस्तुओं का दान करें।
कन्या:
पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी। नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी। ससुराल पक्ष में आपको सोच-समझकर रिश्तों को संभालना होगा। अन्यथा तकलीफ आपको ही होगी। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मधुरता बनाए रखें। मंदिर के बाहर प्रसाद वितरित करें।
तुला:
विदेश व निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। बेहतर होगा कि आप अपनी तकलीफों का जिक्र अपनों के साथ जरूर करें। ताकि समय रहते ही समस्या का हल मिल सके। उदर विकार, कमर दर्द की समस्या हो सकती है। बुजुर्गों को धार्मिक स्थल की सैर कराएं।
वृश्चिक:
आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थाई समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। अपने रिश्ते को संभालने का हुनर आपको बखूबी आता है। बच्चों के साथ आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। सास-ससुर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। शमी को जल चढ़ाएं। गाय को गुड़-रोटी खिलाएं।
धनु:
किसी भी योजना को बनाते वक्त ध्यान रखें कि उसे किसी के साथ शेयर नहीं करना है। आज ग्रह-नक्षत्र कुछ हद तक आपके हक में नहीं हैं। लेकिन संभल कर कदम बढ़ाएंगे तो स्थितियां आपके हक में भी हो सकती हैं। आज किसी न किसी कारण से खर्च की अधिकता होगी। इसके चलते मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शाम तक देव दर्शन का लाभ लें।
मकर:
रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है। व्यापार में आपको साझेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी नई डील को फाइनल करने के बारे में विचार करेंगे। लेकिन उसके सारे पक्षों को देखना-समझना जरूरी है। ताकि बाद में किसी तरह की कोई समस्या न हो। वृद्धाश्रम में जरूरी वस्तुओं का दान करें।
कुंभ:
आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित संबल देगा। ऋण लेने की स्थितियां आएंगी। लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो आपको शाम तक अचानक धन लाभ भी हो सकता है। किसी नए व्यवसाय में आप धन लगा सकते हैं। नौकरी में तरक्की का योग बन रहा है। पदोन्नति भी हो सकती है। अनाथालय में वस्त्रों का दान करें।
मीन:
नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा। पुराने रुके हुए कार्य भी संपन्न होने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र की मदद से आप शाम तक किसी विशेष कार्य का हिस्सा बनेंगे। यह भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा।



