11 May 2020 – कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का दिन मिलाजुला होगा। बहुत सारे रुके हुए काम आज बातचीत से हल हो जाएंगे। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय को टालना बेहतर है। सारा ध्यान धन प्राप्ति पर रहेगा जिसमें सफल होंगे। खर्च भी सीमा में रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में वाद विवाद से बचना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से माहौल खराब हो सकता है। अधिकारी वर्ग से संभलकर वार्तालाप करें। सीमित मात्रा में धन प्राप्ति के अवसर उपलब्ध होंगे परंतु खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।
मिथुन: आज दिन उत्तम फलीभूत होगा। मन में आज कुछ विरक्ति का भाव रहेगा आजकल के नकारात्मक परिवेश में अपने आपको सकारात्मक रखने का प्रयास जरूर करें कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति का योग है। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।
कर्क: वाद विवाद से बचें। क्रोध से बचना अच्छा रहेगा कामकाज के लिए अच्छा दिन है। आत्मविश्वास के साथ जो भी करेंगे, सफलता दिलाने वाला होगा। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर उपलब्ध होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
सिंह: कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में उर्जा देखने लायक होगी। अति उत्तम समय है जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता व धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। अनायास धन खर्च के योग हैं स्वास्थ्य के प्रति उदासीनता रह सकती है ध्यान रखें।
कन्या: आज आप जो भी काम करेंगे, उसमें अच्छी सफलता का योग है। भाइयों का भी सहयोग मिलेगा। भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग दे रहा है। विरोधी आपके पराक्रम को देखकर सर उठाने की कोशिश नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्ति के लिए एक अच्छा दिन है।
तुला: आप अपनी मेहनत के बलबूते ही कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य का सहयोग कम मिल रहा है अतः फालतू रिस्क लेने से बचें। पूर्व में किया हुआ संचित धन आज आपकी आय का स्रोत बनेगा। व्यर्थ समय न ख़राब करें। समय किसी सकारात्मक कार्य में व्यतीत करें।
वृश्चिक: उच्च अधिकारी आज आपके कामकाज से बहुत प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान भी बना रहे हैं। उनके लिए यह इन्वेस्टमेंट का उपयुक्त समय है, जो आगे जाकर आय प्राप्ति का भी स्रोत बन सकता है। निवेश करने से पहले सलाह अवश्य लें।
धनु: दिन मिश्रित फलकारक होगा। लंबे समय से चले आ रहे अवरोध खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। जिससे धन लाभ भी होगा मन में फालतू विचारों को ना आने दें। प्राणायाम व योगा इसमें सहायक होगा।
मकर: आपके लिए कड़ी मेहनत करने का समय है। किसी भी तरह की लापरवाही का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अत्यधिक खर्चे आपको परेशान करेंगे परंतु धन लाभ के भी योग हैं। दाम्पत्य जीवन में कटुता रह सकती है। आपको समझदारी से काम लेना चाहिए।
कुंभ: आपकी प्राथमिकता हमेशा धन को लेकर रहती हैं आज भी ऐसा ही दिन है। प्रयास करने से ही उनके काम सफल होंगे और धन प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का माहौल सुखद रहेगा अतः सही दिशा में प्रयास करें। आज आपको धन प्राप्ति के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मीन: आज आप भावनाओं के वशीभूत हो कार्य करेंगे और उनके अनुरूप कार्य ना होने पर उनका मन दुखी होगा। धन प्राप्ति के उत्तम अवसर उन्हें प्राप्त होंगे। कुछ इन्वेस्टमेंट के योग भी हैं। मन प्रसन्न रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें।



