1 April 2020 – जानिए आज क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, आज का राशिफल
मेष: व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहजता से पर्याप्त आमदनी होती रहेगी, हो सकता है कि इन्हे व्यापारिक मामलों के लिए छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती है, यात्रा को टाल देने में ही भलाई है।
वृषभ: मकान या भूमि की खरीददारी के लिए भी समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ने की संभावना है और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। आपके करियर में फेर बदल हो सकता है।
मिथुन: परिस्थितियों में तेजी से बदलाव शुरू होगा। जिस प्रकार के फायदे और लाभ के विषय में आप अनुमान लगा रहे है उसमें कुछ रुकावटे आने की आशंका है। ऐसा लगेगा मानो सब कुछ आपके विरूद्ध हों।
कर्क: आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रहने की आशंका है। दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने से फायदे में रहेंगे।
सिंह: घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के पर्याप्त समय व्यतीत करें।
कन्या: खर्चे कम होने की आशंका है, फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा। आपकी रुचि-धर्म आदि में बनी रहेगी लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।
तुला: आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। प्रणय सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक: आपकी राशि पर शनि एवं नवम भाव चंद्र योग अभी 7 दिन और चलेगा। फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार जैसे-वायु-मूत्र-रक्त,संभव हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु: आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते दिखेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। दिन रचनात्मक और लेखन कार्यों में व्यतीत करें।
मकर: पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा।
कुंभ: आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि क्योंकि मार्गी उदय चल रहा है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। झगड़े/विवाद से बचें।
मीन: आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में गतिरोध समाप्त हो जाएगा। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें।