08 October 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष- पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद दूर होंगे। आज आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात करके अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। प्रेम संबंधों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में चल रही परेशानी दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा
वृष- प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। इस राशि के लोग आज अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आप कठोर शब्दों का प्रयोग मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। व्यवसाय में आपको कोई लाभदायक समझोता मिल सकता है। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में डील पक्की हो सकती है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आज मौसम परिवर्तन होने के कारण आपकी सेहत खराब होने की संभावना बन रही है, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।
मिथुन- घर-परिवार की जरूरी चीजों की खरीदारी करने जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। पड़ोसियों के साथ अच्छे तालमेल बने रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज नौकरी पेशा वाले लोग अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। परिवार के सभी सदस्य का एक-दूसरे के प्रति सहयोग रहेगा। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क- आमदनी में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर हल्की-फुल्की तकरार होने की संभावना बन रही है, लेकिन परिस्थितियां शीघ्र ही ठीक हो सकती हैं। आज बदन दर्द, नसों में खिंचाव जैसी समस्या उत्पन्न होगी।
सिंह- कामकाज का भार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आप अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। किसी-किसी समय थकान की वजह से आपको ज्यादा कमजोरी महसूस होगी। धन संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता ना करें और ना ही किसी के ऊपर आप जरूरत से ज्यादा भरोसा कीजिए अन्यथा आपको विश्वासघात मिल सकता है। व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बनाएंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। मौसम में बदलाव होने के कारण सिर में भारीपन और बुखार जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती है।
कन्या- आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका सारा दिन खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। नए मकान, वाहन की प्राप्ति होने की संभावना है। कामकाज के तरीकों में सुधार कर सकते हैं। धार्मिक संस्था के लिए धन संबंधी योगदान देंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। अचानक आप किसी मामले को लेकर भावुक हो सकते हैं। आप भावनाओं में बहकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है। पति-पत्नी एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
तुला- प्रभावशाली लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। राजनीति क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। सामाजिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज आपके ज्यादातर कार्य किस्मत के सहारे पूरे होंगे। व्यवसाय में अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फिल्म मिलने वाला है। जीवनसाथी और परिवार के लोगों का संपूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपकी सेहत मिलीजुली रहेगी।
वृश्चिक- आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आपके रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लोगों को आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
धनु- कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे आने वाले समय में फायदा मिलेगा। मित्रों के साथ गिले-शिकवे दूर करने का प्रयास करेंगे। आपको अपने स्वभाव पर थोड़ा काबू रखने की आवश्यकता है। कठोरता पूर्ण व्यवहार की वजह से समाज में आपकी छवि पर आंच आ सकती है। बच्चों की तरफ से समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप डांट-फटकार की बजाएं उनको प्यार से समझाने की कोशिश कीजिए। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत उत्तम रहने वाली है।
मकर- महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला कारगर साबित होगा। आपका भाग्य मजबूत रहेगा। हर परिस्थिति का आप आसानी से सामना कर सकते हैं। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियां ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। इस राशि के लोग कामकाज के बीच थोड़ा आराम भी करें।
कुंभ- घर में मेहमानों के आगमन से पारिवारिक वातावरण खुशहाल बनेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
मीन- आप आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। आप धन का संचय करने में सफल रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक होती रहेंगी। आज आपको बाहर के खानपान से बचना होगा अन्यथा स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।