राशिफल - अध्यात्म

08 February 2020 – जानिए आज का राशिफल

क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशायें, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए यहां

मेष: कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में कलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

वृषभ: उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है।

मिथुन: व्यवसाय से जुड़े फैसले आज ले लें। आगे के दिनों में आपके पास समय की कमी रहेगी। घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा।

कर्क: मन आध्यात्म और मेडिटेशन में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है।

सिंह: जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। प्रमोशन की चर्चा हो सकती है। छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा।

कन्या: रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी। इधर-उधर की बातों के बजाए अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिए थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें।

तुला: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें। अच्छे व्‍यवहार से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे।

वृश्चिक: राजनीति में रुचि बढे़गी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है।

धनु: आज बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती।

मकर: रोजमर्रा के काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लेना जरूरी है।

कुंभ: शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। क्या पता बिजनस के साथ-साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं।

मीन: सुबह आप जिन बातों को लेकर थोड़े परेशान थे, दोपहर में वही आपको खुशी देगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button