04 May 2020 – इनके लिए है आज दिन खास, जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का दिन बहुत ही लाभकारी है। अपने सीनियर की सलाह से किए हुए कामों में सफलता मिलेगी। अच्छे धन प्राप्ति का योग है जो कि समृद्धि बढ़ाने वाला है। मन में फालतू विचार ना आने दें। पारिवारिक तनाव हो सकता है अतः सावधानी से बोलें।
वृषभ: आपकी मेहनत और उनकी बौद्धिक क्षमता सफलता के नए रास्ते खोल रही हैं। संतानपक्ष से परेशानी का अनुभव हो सकता है। उच्च अधिकारियों के सहयोग से धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। करियर में भी आपको लाभ होगा। दिन मिलाजुला होगा।
मिथुन: मिथुन जातकों के लिए आज का दिन मौज मस्ती का है। ऑफिस में काम आसानी से हो जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता से भी धन प्राप्ति का योग बन रहा है। परंतु खर्च के समय सावधानी रखें। आमोद प्रमोद में दिन व्यतीत होगा।
कर्क: मन में यात्रा ना कर पाने की बेचैनी रहेगी क्योंकि उनके व्यापार व व्यवसाय से जुड़े हुए कई काम यात्रा ना कर पाने की वजह से अटके हुए हैं। परंतु इस समय उन्हें संयम बनाए रखना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है । यह समय काटना ही श्रेयस्कर होगा।
सिंह: कार्यक्षेत्र में सफलता का दिन है। बहुत से युवा जो नौकरी की तलाश में है उन्हें नौकरी मिलने का योग भी बन रहा है। धन तो मिलेगा परंतु संतुष्टि नहीं होगी। दाम्पत्य जीवन में ध्यान रखना होगा। व्यर्थ विवाद से बचें।
कन्या: काम के प्रति आपकी लगन तथा कार्यक्षेत्र में आ रही सभी परेशानियों से बाहर निकलने की क्षमता आज उन्हें विशेष लाभ करा रही है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह से आपके मित्रों को भी फायदा होगा। उच्चाधिकारियों से सलाह लेकर कार्य करें।
तुला: अपनी उच्च ऊर्जा का प्रयोग कार्यक्षेत्र में करना तो अच्छा है परंतु उसका अधिक प्रयोग घर में मुसीबत ला सकता है। इसकी वजह से कार्य भी प्रभावित होने के योग है। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। परंतु खर्च करते समय संयम रखना बहुत जरूरी है। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनेगी। जिन्हें वह क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है । वाणी में मिठास आपके कार्य को आसान बना देगी, इसका जरूर ध्यान रखें। माता पिता का विशेष ध्यान रखें।
धनु: कार्यक्षेत्र में बहुत संयम बरतने का समय है। कुछ लोगों के जॉब में परेशानी आ सकती हैं अतः फालतू बहसबाजी से बचें। अधिकारी वर्ग से सचेत रहें। कुछ लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने की भी सोचेंगे परंतु समय इन सब के अनुकूल नहीं है। मेहनत के बाद धन प्राप्ति संभव है।
मकर: कार्य क्षेत्र के लिए उत्तम समय है। आत्मविश्वास और कठोर मेहनत करने की क्षमता तरक्की के नए रास्ते खोल रही है। धन प्राप्ति का अच्छा योग है। जिसके निवेश से भविष्य को सुरक्षित किया जा सकता है। कुछ जातक प्रॉपर्टी में निवेश का भी विचार करेंगे। भाइयों से मनमुटाव संभव है।
कुंभ: आपके पास काम तो काफी है। परंतु कार्यक्षेत्र में सरकारी बंदिशें कुछ ना कुछ रुकावट पैदा कर रही हैं। जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। परिस्थिति अनुसार अपने आपको ढाल कर ही सफलता मिल सकती है। धन प्राप्ति में कुछ मुश्किलें रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
मीन: आज का दिन बहुत ही उत्तम है। बाहर से कुछ नए अनुबंध मिलने का का योग है। उत्तम धन प्राप्ति होगी। परंतु स्वास्थ्य पर धन खर्च का योग है। आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।