देश विदेशबिहार

यहां डीएसपी बहन के साथ करता रहा 12 साल से बलात्कार, भाई बहन का रिश्ता हुवा शर्मसार, निलंबित कर जांच हुई शुरू

बिहार में डीएसपी सोमेश मिश्र पर एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए निलंबित कर दिया गया है। डीएसपी के ऊपर आरोप है कि उसने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करते 12 साल तक उस लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

इतना ही नहीं उसने उस लड़की का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर उसे ब्लैकमेल करता रहा। भागलपुर की एसएसपी नीताश गुडिया ने आरोपी डीएसपी को निलंबित करवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग की ओर से मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी पर आरोप है कि उसने अपनी एक मुंहबोली बहन के साथ 12 साल तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

महिला टीआई रीता कुमारी के मुताबिक पीड़ित लड़की डीएसपी की रिश्तेदार है। डीएसपी सोमेश मिश्रा मूल रूप से झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है और इसके पिता साहेबगंज में रेलवे में नौकरी करते हैं। इस घिनौनी अपराध को अंजाम देने के आरोप में उसे कुछ ही दिन पहले झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किया गया है। यह पुलिस से भागता फिर रहा था। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया था कि सोमेश दिल्ली में रह रहा था, उसी समय उसे अपने पास बुलाया था। वहां उसके साथ गलत किया और उसका वीडियो बना लिया। फिर उसी वीडियो को लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीएसपी ने उसके साथ छात्रावास में ही जूस में नशीली टिकिया मिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 2009 से 2012 तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जून 2014 में बैंक ऑफ बड़ौदा में उसकी पीओ की नौकरी लग गई थी। इसके बाद सोमेश ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूलने लगा। जून 2015 को लड़की की शादी हो गई।

Related Articles

Back to top button