inh24खेल जगत

संगीता फोगाट और बजरंग शादी के बंधन में बंधे, जानिये सात के बदले क्यों लिए लिए आठ फेरे

मशहूर गीता और बबीता फोगाट की छोटी बहन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पहलवान बजरंग पुनिया शादी के बंधन में बंध गए

दंगल गर्ल के नाम से मशहूर गीता और बबीता फोगाट की छोटी बहन एवं द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट की बेटी संगीता फोगाट और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पहलवान बजरंग पुनिया शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने शादी में सात के बजाए आठ फेरे लिए। इनकी शादी बुधवार रात को हुई है। ये शादी चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें – हर किसी को सर्दियों में खाली पेट जरूर खानी चाहिए ये 7 चीजें, मिलेगें कई कमाल के फायदे!

बजरंग और संगीता अपनी शादी में कोरोना महामारी को देखते हुए जारी किए दिशानिर्देशों का पालन करते हुए शादी में मेहमानों की संख्या सीमित रखी गयी थी। बजरंग की तरफ से विवाह में केवल 31 बाराती पहुंचे। दोनों ने शादी में सात के बजाए आठ फेरे लिए। बजरंग और संगीता ने आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के रूप में लिया।

यह भी पढ़ें – पत्नी का डॉक्टर से चल रहा था अवैध सम्बन्ध, पति पहुंचा डॉक्टर के पास इलाज कराने….. फिर

उल्लेखनीय है कि संगीता से पहले उनकी दो बहनों ने भी अपनी शादी में आठ फेरे लिए थे और उन्होंने भी इस परंपरा को कायम रखा। ये शादी साधारण रीति रिवाज के साथ बिना दहेज के हुई है। जो हमारे देश की आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बनेगी। शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए।

यह भी पढ़ें – सोनाक्षी सिन्हा भी छुट्टियों के लिए पहुंच गई हैं मालदीव, समुद्र किनारे की फोटो की शेयर

विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता और ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके बजरंग अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक में पदक की सबसे प्रबल उम्मीद हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बजरंग पूनिया संगीता से ओलंपिक 2020 के बाद ही शादी करने वाले थे। लेकिन कोविड-19 की वजह से ओलंपिक खेल टल गए हैं, इसलिए दोनों खिलाड़ियों ने शादी करने का फैसला लिया।

Related Articles

Back to top button