inh24छत्तीसगढ़

भाजपा सांसद विजय बघेल कार्यकर्ताओं के साथ बैठे आमरण अनशन पर, तीन भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी का कर रहे विरोध, जाने मामला

छत्तीसगढ़ में पाटन में भाजपा के सांसद विजय बघेल ने कल आमरण अनशन शुरू किया है। सांसद विजय बघेल गिरफ्तार भाजपा नेताओं को निशर्त रिहा करने की मांग कर रहे हैं। बघेल पुलिस के द्वारा बनाये गए अस्थाई जेल में ही बैठे हुए हैं, विजय बघेल के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Read Also – छत्तीसगढ़ में थम नही रहा हाथियों की मौत का सिलसिला, फिर मिला हाथी का सड़ा- गला शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

बता दें कि पाटन भाजपा के तीन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हंगामा शुरू हो गया है। गिरफ्तारी से नाराज दुर्ग के सांसद विजय बघेल आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गिरफ्तारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ के दमनकारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ मैं आज से पाटन में अनशन पर रहूंगा।

Read Also – छत्तीसगढ़ के इस गांव में नही घुस पाया कोरोना संक्रमण, ग्रामीणों की जागरूकता ने किया कमाल

उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के चलते झूठा आरोप लगाकर हमारे साथियों को जेल भेजने का कार्य निंदनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तानाशाही रवैये के खिलाफ पाटन सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आवाज़ बुलंद हो रहा है। यह अनशन तब तक जारी रहेगा,जब तक हमारे साथी निशर्त रिहा नहीं हो जाते।

Related Articles

Back to top button