inh24

मन की बात में मोदी बोले – ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ से भी अधिक की, इस पर करना है ध्यान केंद्रित

पीएम मोदी ने आज ‘मन की बात’ से देश को संबोधित किया। बता दें कि पीएम मोदी ने कहा की NEET और JEE परीक्षाओं को रोकने के लिए प्रोपेगंडा चलाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर झूठी तस्वीरों के माध्यम से कई तरह की अफवाहें फैलायी जा रही हैं ऐसी झूठी और फर्जी खबरों के झाँसे में न आयें। उन्होंने मन की बात में कहा कि आम तौर पर ये समय उत्सव का है जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं। कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग और उत्साह तो है ही, मन को छू लेने वाला अनुशासन भी है।

पीएम मोदी ने कहा हम बहुत बारीकी से अगर देखेंगे, तो एक बात अवश्य हमारे सामने आएगी- हमारे पर्व और पर्यावरण। इन दोनों के बीच एक बहुत गहरा नाता है। बिहार के पश्चिमी चंपारण में सदियों से थारू आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन, उनके शब्दों में ’60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं। प्रकृति की रक्षा के लिए बरना को थारू समाज के लोगों ने अपनी परंपरा का हिस्सा बना लिया है और ये सदियों से है।

पीएम मोदी ने कहा ऋगवेद में मंत्र है- अन्नानां पतये नमः, क्षेत्राणाम पतये नमः अर्थात अन्नदाता को नमन है। किसान को नमन है। किसानों ने कोरोना जैसे कठिन समय में अपनी ताकत को साबित किया है। हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है।। खिलौने जहां एक्टिविटी को बढ़ाने वाले होते हैं, तो खिलौने हमारी आकांक्षाओं को भी उड़ान देते हैं। खिलौने केवल मन ही नहीं बहलाते, खिलौने मन बनाते भी हैं और मकसद गढ़ने वाले भी होते हैं। आज जब हम देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो हमें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है, हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना है. असहयोग आंदोलन के रूप में जो बीच बोया गया था उसे अब आत्मनिर्भर भारत के वट वृक्ष में परिवर्तित करना हम सब का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि भारत के कुछ क्षेत्र खिलौनों के केन्द्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं। जैसे, कर्नाटक के रामनगरम में चन्नापटना, आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा में कोंडापल्ली, तमिलनाडु में तंजौर, असम में धुबरी, उत्तर प्रदेश का वाराणसी – कई ऐसे स्थान हैं। खिलौने ने धन का, सम्पत्ति का, जरा बड़प्पन का प्रदर्शन कर लिया लेकिन उस बच्चे की Creative Sprit को बढ़ने और संवरने से रोक दिया। खिलौना तो आ गया, पर खेल ख़त्म हो गया और बच्चे का खिलना भी खो गया। एक तरह से बाकी बच्चों से भेद का भाव उसके मन में बैठ गया । महंगे खिलौने में बनाने के लिये भी कुछ नहीं था, सीखने के लिये भी कुछ नहीं था । यानी कि, एक आकर्षक खिलौने ने एक उत्कृष्ठ बच्चे को कहीं दबा दिया, छिपा दिया, मुरझा दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में लोकल खिलौनों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। कई प्रतिभाशाली और कुशल कारीगर हैं, जो अच्छे खिलौने बनाने में महारत रखते हैं। भारत के कुछ क्षेत्र यानी खिलौनों के केन्द्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं। ग्लोबल टॉय इंडस्ट्री 7 लाख करोड़ से भी अधिक की है। 7 लाख करोड़ रुपयों का इतना बड़ा कारोबार, लेकिन भारत का हिस्सा उसमें बहुत कम है। जिस राष्ट्र के पास इतने विरासत हो, परम्परा हो, क्या खिलौनों के बाजार में उसकी हिस्सेदारी इतनी कम होनी चाहिए?

वहीं पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह भारत के मैत्रीपूर्ण प्रयासों के जवाब में पीछे हटने का प्रयास करता है। पीएम मोदी ने युवाओं से कारगिल युद्ध में सशस्त्र बलों की वीरता की कहानियों को दूसरों के साथ साझा करने का भी आग्रह किया था। गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक 4 दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत मेट्रो ट्रेनों को चरणबद्ध तरीके से 7 सितंबर से सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। जबकि सितंबर तक 100 लोगों की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक मंडलियों को अनुमति दी जाएगी।

Web TItle – Mann ki baat – Global Toy Industry worth more than 7 lakh crores focus on this

मोदी मन की बात
मन की बात मोदी जी live
मन की बात पर निबंध
मन की बात नंबर
मन की बात Live
मन की बात 2020
मन की बात का समय Today
मन की बात पोस्टल एड्रेस
मन की बात मोदी जी Today
मन की बात लाइव
मन की बात लाइव टुडे
मन की बात लाइव प्रसारण
मन की बात कार्यक्रम Live
मन की बात Today Live

Related Articles

Back to top button