राशिफल - अध्यात्म

5 जून 2020 – इन 8 राशियों के जातकों के लिए है आज खास दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष: मन प्रसन्न रहेगा। आप खुद को बंधनों से मुक्त महसूस कर सकते हैं। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे। आप पूरी तरह आनंद के मूड में रहेंगे। मनोरंजन के साधनों की ओर आपका ध्यान रहेगा। आज लवमेट के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृष: आपकी कोई बड़ी ख्वाईश पूरी हो सकती है। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सर चढ़कर बोलेगी। प्रेम जीवन में भी आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। करियर और बिजनेस का मामले में आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुओं पर पैसा खर्च करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। घर का वातावरण शांतिमय रहेगा।

कर्क: दिन सामान्य है। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बनते-बनते काम अटक सकते हैं। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी। कुछ जरूरी कामों के लिए आपको काफी यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह: दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके अपने अंदर कुछ बदलाव लाएंगे। परिस्थितियों का डटकर सामना करेंगे। कुछ मामलों में आपकी सराहना हो सकती है। जो छात्र पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे हैं, उनको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।

कन्या: काम में पूरा ध्यान देंगे जिससे आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करना ठीक रहेगा। आज बिजनेस में जोखिम उठाना फायदेमंद होगा।

तुला: सफलता के शिखर पर रह सकते हैं। आप पर काम का बोझ काफी बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आपको किसी की सलाह की जरूरत पड़ सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियों का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक: दिन अच्छा रहेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको आपके काम के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। नए कार्य का प्रारंभ करना आज आप के हित में नहीं रहेगा।

धनु: दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहेंगे। आपको अपने दफ्तर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई आर्थिक लाभ का अवसर भी मिल सकता है। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

मकर: आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। खर्चों में कमी आएगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी बदलने के बारे में सोचेंगे। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें। आपमें योग्यता की कोई कमी नहीं है। गृहस्थ जीवन में आपसी समझदारी बढ़ेगी।

कुंभ: आपका उत्साह चरम पर रहेगा। परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण होगा। कुछ मुश्किल हालातों को आप बेहतर तरीके से हैंडल कर पाएंगे। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका ध्यान अधिक रहेगा।

मीन: दिन शानदार रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चे हल्के-फुल्के रहेंगे। काम के सिलसिले में सामान्य नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन प्रेम से भरा रहेगा। प्रेम जीवन में अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी।

Related Articles

Back to top button