एक ही दिन में बढ़ गए 1500 मरीज, देश में कोरोना महामारी का तीसरा चरण
कोरोना वायरस लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। देश भर में पिछले 24 घंटे के अंदर डेढ़ हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब संक्रमितों की संख्या 16116 पर पहुंच गई है। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति महाराष्ट्र में है।
मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 4 हजार को पार कर गई है तो वहीं राजधानी दिल्ली में संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार पहुंच गया है। दोनों राज्यों में पिछले 24 घंटे के भीतर 600 से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद देशभर में संक्रमितों की संख्या 16116 हो गई है। इनमें से 13891 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। 2854 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा 559 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मामलों का बना रिकार्ड भारत में एक दिन में डेढ़ हजार से अधिक मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में 1580 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि इससे पहले 18 अप्रैल को 1371 लोग संक्रमित हुए थे। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में आए हैं।