inh24राशिफल - अध्यात्म

25 February 2020 – क्या कहते है आपके सितारे, जानिए आज का राशिफल

मेष: बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। जो लोग समय के साथ चलते है, उन्हे समस्याएं उलझाती नहीं है।

वृषभ: महत्वाकांक्षा या काम पर दिशा की कमी महसूस कर सकते हैं। ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन: आपका कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

https://inh24.com/dhongi-tantrik-used-to-rape-continue-with-women-in-pendra/

कर्क: व्यस्त और खुशहाल दिन है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। यात्रा वांछित परिणाम लाएगी। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह: किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

कन्या: कुछ लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। मित्रों तथा रिश्‍तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

तुला: नौकरी पेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। कार्य-व्यापार में वृद्धि व लगभग सभी तरह के कार्यां में सफलता प्राप्त होगी। नए कामों की शुरुआत संभव है।

वृश्चिक: नया काम करने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें, सेहत का विशेष ख्‍याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।

https://inh24.com/weather-conditions-in-chhattisgarh/

धनु: किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। आपको आलोचना और अपने शुभचिंतको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें। उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी।

कुंभ: आलस्य का त्याग कर समय का उचित प्रयोग करें इससे आप अपने कार्यक्षेत्र एवं रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खिया बटोरेंगे।

मीन: राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button