जरा हटके

मम्मी चाय लाओ तोते ने कर दी डिमांड, महिला और तोते के बीच हुई मजेदार बातचीत, वीडियो वायरल

मीडिया पर वायरल वीडियोज में आपने तोतों के वीडियोज भी देखे होंगे। तोता एक बहुत ही सुंदर और बुद्धिमान पक्षी है। कई लोग अपने घरों में तोते पालते हैं। कई तोते इंसानों की तरह बोलते भी हैं।इस तरह के कई वीडियो पहले सामने आ चुके हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक तोते को इंसानों की तरह बात करते हुए देखा जा सकता है।

तोते ने की चाय की डिमांड:

आपने देखा होगा कि तोते कई तरह की आवाजें निकालते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप मोहित हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा तोता एक विदेशी तोता है, जो हिंदी में बात करता है। वीडियो में यह तोता एक महिला को मम्मी कहकर संबोधित कर रहा है। साथ ही यह तोता महिला से चाय की डिमांड भी कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि यह तोता लाल रंग का है और इसके पंख हरे रंग के हैं। यह दिखने में बहुत ही प्यारा लग रहा है। यह तोता वीडियो में हिंदी में बात करता नजर आ रहा है। वीडियो में तोता एक महिला को मम्मी और मां कहकर संबोधित कर रहा है और साथ ही चाय मांग रहा है। महिला भी तोते की आवाज पर बाहर आती है और उससे बातें करती हैं। दोनों के बीच की बातचीत लोगों के दिलों को छू रहा है। बता दें कि इस तरह के तोते इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।

तोते और महिला में हुई ऐसी बातचीत:

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही तोता महिला को बुलाता है वो कहती है, ‘आई बेटा आई। चाय ला रही हूं।’ साथ ही महिला ने कहा, ‘इतना सोना बेटा किसी का नहीं जितना मम्मी का ये बेटा है।’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button