क्राइमझारखण्ड

छात्रा ने की आत्महत्या, सामुहिक दुष्कर्म की थी पीड़िता, अपने ही दोस्तों ने बनाया था शिकार…

झारखंड। 6 मई को एक कॉलेज छात्रा फांसी के फंदे से लटक गई। सुसाइड नोट में उसने अपने चार दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया। हैरानी की बात यह है कि जिस दोस्त की बात मानकर वह एक बर्थ डे पार्टी में गई थी उससे उसकी 5 साल पुरानी दोस्ती थी।

गैंगरेप के दो महीने बाद तक लड़की घुटती रही, लेकिन एक दिन वह टूट गई और मौत को गले लगा लिया। इस मामले में अब नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, छात्रा के दोस्तों ने उसे एक पार्टी में बुलाया था। वहां चारों लड़के शराब पी रखे थे। नशे में पहले एक लड़के ने जबरन छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। फिर अन्य तीन लड़कों ने भी उसे हवस का शिकार बनाए।

जानकारी के मुताबिक, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) की छात्रा से पिछले दिनों हुए गैंगरेप मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी आनंद मिंज ने छात्रा को बर्थ-डे पार्टी में कोकर स्थित एक घर में बुलाया था। इस दौरान आरोपियों ने शराब पी थी। कॉलेज छात्रा से आनंद ने जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पार्टी में शामिल अन्य तीन ने भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को जानकारी नहीं देने की भी छात्रा को धमकी दी थी। बता दें कि पुलिस ने आनंद समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ अहम सबूत भी जुटा लिए हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि सभी आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। वहीं 6 मई को छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

घटना से दो दिन पहले छात्रा के परिवार के सभी सदस्य रामगढ़ चले गए थे। घटना का पता चलने पर परिजन रांची पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस को तलाशी के दौरान कमरे से एक डायरी में दो सुसाइड नोट मिले थे। इसमें छात्रा ने खुद के गैंगरेप होने का जिक्र किया था। मामले में छात्रा की मां ने आनंद मिंज के खिलाफ सदर थाने में केस दर्ज करा रखा है। जानकारी के मुताबिक, छात्रा और आनंद पिछले पांच साल से दोस्त थे। इसी दोस्ती पर भरोसा कर छात्रा बर्थ डे पार्टी में शामिल होने चली गई थी।


Related Articles

Back to top button