Social media: मछली ने किया सांप का शिकार, जिंदा निगल गई सांप, देखें वीडियो..

सोशल मीडिया पर रोजाना कई वीडियोज सामने आते हैं। इनमें से बहुत से वीडियोज पशु—पक्षियों के भी होते हैं। इन पशु—पक्षियों के वीडियोज में से कुछ तो मजेदार होते हैं। वहीं कुछ वीडियोज हैरान कर देने वाले होते हैं।
इनके से कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आपने सांप को तो कई बार शिकार करते हुए देखा होगा लेकिन हम आपको एक ऐसा हैरान कर देने वाला वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें सांप खुद एक मछली का शिकार हो गया। दरअसल, एक मछली एक सांप को जिंदा निगल गई।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह किसी नदी या तालाब का वीडियो है। वीडियो की शुरुआत में एक छोटी सी मछली नजर आ रही है। इस मछली के मुंह से धुआं निकलता नजर आ रहा है। वह पानी के बीच एक पत्थर के पास जाती है। वहां झाड़ियों के बीच एक सांप बैठा है। वह मछली उस सांप को जिंदा निगल जाती है।
देखें वीडियो…
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक सांप उस झाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश करता है तो मछली उसको खाने के लिए आगे बढ़ती है। इस पर सांप फिर से झाड़ियों में छिप जाता है। मछली भी पानी के अंदर चली जाती है। सांप फिर से बाहर आता है मछली अपना मुंह खोलकर आगे बढ़ती है और सांप को अपने मुंह में ले लेती है। मछली के जबड़ों की पकड़ उसे दो इंच से ज्यादा बाहर नहीं आने देती और फिर उसे अपने अंदर निकल जाती है। धीरे धीरे सांप का आधा और फिर पूरा शरीर मछली के मुंह से होता हुआ उसके पेट में समा जाता है।
इस वीडियो को देख लोग काफी हैरान हैं। वीडियो देखकर कई लोग यह कह रहे हैं कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है। एक यूजर ने कहा कि क्या जो मेरी आंखें देख रही है वो सही है? क्या ये सचमुच संभव है कि एक मछली एक बड़े से सांप को खा जाए?