जरा हटके

शराब के नशे में धुत्त दूल्हा भूल गया अपने शादी में ही जाना, फिर हुवा कुछ ऐसा कि उड़े होश


बिहार के भागलपुर में एक दूल्हा अपनी ही शादी में जाना ही भूल गया. दुल्हन सात फेरे लेने के लिए पूरी रात इंतजार करती रही लेकिन दूल्हे को अगले दिन याद आया. दूल्हा अगले दिन आनन-फानन में अपने ससुराल पहुंचा तो ससुराल वालों ने लड़के को बंधक बना लिया. इसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया.

दरअसल लड़की के घर सभी शादी के लिए दूल्हे का इंतजार कर रहे थे लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा. शादी के दिन दूल्हा अपने साथियों के साथ नशे में धुत होकर पड़ा हुआ था. अगले दिन जब दूल्हा पहुंचा तो लड़की पक्ष वालों ने उससे शादी की तैयारी में हुए खर्च मांगा और शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने कहा कि लड़के ने हम लोगों से झूठ बोल कर शादी का षड्यंत्र किया. लड़के की शादी पहले से हो चुकी है और बच्चे भी हैं.



Related Articles

Back to top button