Social media: नवरात्रि की तैयारियों में जुटी सीमा हैदर, संस्कृत में गाया मां दुर्गा का श्लोक

प्यार के खातीर बॉर्डर पार कर भारत आने वाली सीमा हैदर अक्सर चर्चे में रहती है। सोशल मीडिया सेलिब्रिटी बन चुकी सीमा हैदर के साथ मारपीट वीडियो कुछ दिनों पहले काफी वायरल हुआ था।
हालांकि उन्होंने साफ कर दिया था कि यह फेक वीडियो है। अब फिर से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा हैदर नवरात्रि की तैयारी कर रही हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा अपने हाथ में मां दुर्गा की मूर्ती रखी नजर आ रही है। इसी के साथ संस्कृत में माता के श्लोक भी गा रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर उनके इस लूक को काफी पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ भी उनके मुंह से संस्कृत के श्लोक को सुनकर काफी हैरान भी हैं। लोगों द्वारा इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
देखें वीडियो…
https://www.instagram.com/reel/C5i7cA9CJS9/?utm_source=ig_web_copy_link
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि इनकी कोशिश को सलाम है। वहीं दूसरे ने कहा कि माता रानी की मूर्ती को ऐसे उठकर मंत्र नहीं गाते। वहीं तीसरे ने कहा कि कोई इतना जल्दी कैसे भारतीय रंग में रग गया। वहीं सीमा का कहना है कि वो पिछेल दो सालों से नवरात्र के दौरान व्रत रखती है। संस्कृत मंत्र के अलावा हनुमान चालीसा भी सीख रहीं हैं। अपने साथ अपने बच्चों को भी हिंदू धर्म के नियमों को सीखा रही हैं।




