पूरा भारत में 2 अक्टूबर 2019 दिन बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती का जश्न मनाया जाएगा। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को जन्में गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था उन्हें पूरी दुनिया अहिंसा के पुजारी के रूप में जानती है। महात्मा गांधी ने हमेशा सादा जीवन जिया।
महात्मा गांधी के विचार बहुत ही पवित्र थे जिसके चलते वह प्यार से भारतीयों के बापू बन गए। देश की आजादी में गांधी जी महत्वपूर्ण योगदान था, इन्हीं के सत्याग्रह आंदोलन की बदौलत अंग्रेज भारत छोड़ने पर मजबूर हुए थे। गांधी जी का खान-पान सामान्य ही था लेकिन उनके पसंदीदा भोजन में खाश पांच चीजें शामिल थी। आइये जानते हैं –
महात्मा गांधी जी शाकाहारी थे। वे सिर्फ शाकाहारी भोजन ही पंसद किया करते थे। महात्मा गांधी ने अपने जीवन के एक समय में चाय और कॉफी तक को पूरी तरह से त्याग कर दिया था।
गांधी जी भोजन में दाल-चावल बहुत पसंद किया करते थे। क्योंकि दाल में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की अधिक मात्रा पाई जाती है।
गांधी जी को बचपन के दिनों से अपने आहार में रोटी को शामिल किया करते थे।
गांधी जी अधिक्तर अपने आहार में दही शामिल किया करते थे।
गांधी जी के पसंदीदा भोजन में बैंगन भी शामिल था। वह भोजन में उबला हुए बैंगन का हिस्सा लेते थे।
गांधी जी को उबली मूली और चुकंदर भी बहुत पसंद था। गांधी जी बिना नमक और तेल की उबली सब्जियां लेते थे।