स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी आज हम सबके बीच मौजूद नहीं है। इसके बावजूद लोग उन्हें अपने दिल में रखते हैं। अपने अभिनय और अदाकारी की बदौलत लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में की थी।
बता दें कि छोटी सी उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने उस मुकाम को हासिल किया, जिसे हासिल करना आज भी बॉलीवुड के एक्ट्रेस के लिए एक कल्पना मात्र है। आज हम आपको श्रीदेवी के बारे में कुछ अनोखी बातें बताने जा रहे हैं।
तमिलनाडु में जन्मी थी श्रीदेवी
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1967 में फिल्म थुनाईवन से की थी।
13 अगस्त 1963 को श्रीदेवी का जन्म शिवकाशी में हुआ। बचपन में उनका नाम श्री अम्मा यंगेर अय्यप्पन था। वहीं उनके पिता की बात करें, तो उनका नाम अय्यप्पन और उनकी मां का नाम राजेश्वरी था। श्रीदेवी के पिता एक नामी वकील थे और श्रीदेवी की एक बहन और दो सौतेले भाई भी थे।
4 साल में की करियर की शुरुवात
जिस वक्त उन्होंने अपनी फिल्म में पहला किरदार निभाया, उस वक्त उनकी उम्र महज 4 साल थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में फिल्म सोलवा सावन से की थी। लेकिन यह फिल्म लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं हो पाई। इसके बाद 1983 में फिल्म हिम्मतवाला से उन्हें बॉलीवुड में असल पहचान मिली, जो फिल्म बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई।
साल 2012 में फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश से बॉलीवुड में वापसी की
गौरतलब है कि शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। वे बॉलीवुड की रंगीन दुनिया छोड़ कर अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिताती थी। कहा जाता है कि श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को बेहद पसंद करती थी, लेकिन उनसे अलग होने के बाद साल 1996 में उन्होंने अनिल कपूर के बड़े भाई फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी रचा ली। इसके बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर दो बेटियां हुई, जिनका नाम जान्हवी कपूर और खुशी कपूर है।