जरा हटकेदेश विदेश

अब तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है ये महिला

पूर्वी अफ्रीकी देश युगांडा की मरियम नाबटेंजी की उम्र इस वक्त 39 वर्ष है और अब तक वह 44 बच्चों को जन्म दे चुकी हैं। ‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक अब मरियम नाबटेंजी और बच्चों को जन्म नहीं दे पाएंगे। नाटेंजी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि डॉक्टरों ने उनके गर्भाशय को भीतर से काट दिया है। अब वह गर्भवती नहीं होंगी।

मरियम की 12 साल की उम्र में शादी हो गई थी। शादी के 1 साल बाद उन्होंने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने पांच बार जुड़वां बच्चों को, चार बार तीन-तीन बच्चों को और पांच बार चार-चार बच्चों को जन्म दिया। असामान्य रूप से अंडाशय का आकार अत्यधिक बड़ा होने के चलते उनके साथ ऐसा हुआ। तीन साल पहले मरियम को उनका पति छोड़कर चला गया। इसके बाद वह अपने जीवित 38 बच्चों के साथ गरीबी में रह रही हैं। जन्म के समय छह बच्चों की मौत हो गई थी।

पहली बार जब वह जुड़वां बच्चों की मां बनी थी, तब उन्होंने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टर से सलाह ली थी। लेकिन डॉक्टर ने उनसे कहा था कि बर्थ कंट्रोल के लिए दवाओं का इस्तेमाल उनके लिए घातक साबित हो सकता है। उन्हें डॉक्टर ने कहा था कि उनका गर्भाशय बाकी महिलाओं के मुकाबले काफी बड़ा है, इस वजह से उनके बच्चे जुड़वां होंगे। डॉक्टर से बातचीत के बाद उन्होंने कभी बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल नहीं किया और बच्चे पैदा होते चले गए।

खास बात यह है कि पति के चले जाने के बाद मरियम खुद ही अपने 38 बच्चों का पालन पोषण कर रही हैं। वह राजधानी कंपाला से 31 मील दूर कॉफी के खेतों से घिरे एक गांव में बेहद तंग और टीनों वाले घर में रहती हैं। छोटे-मोटे काम करके वह अपने बच्चों का पेट पाल रही हैं।

अंडाशय बड़ा होने के कारण डॉक्टर मरियम को गर्भ निरोधक न लेने की सलाह देते थे। डॉक्टरों का कहना था ये दवाएं उनकी हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकती हैं। यूगांडा में औसत फर्टिलिटी रेट प्रति महिला से 5.6 बच्चे है। डॉक्टर्स का कहना है कि मरियम के एक्‍स्‍ट्रीम फर्टाइल होने के पीछे जेनेटिक कारण हो सकते हैं। मरियम का बचपन भी काफी दुख में बीता।

मरियम जब पैदा हुईं उसके 3 दिन बाद ही उनकी मां चल बसीं। इसके बाद उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। सौतेली मां का व्यवहार कुछ अच्छा नहीं था। सौतेली मां ने उनके 5 भाई-बहनों को जहर देकर मार डाला। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता के अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button