मंदिर में होता है रेप, भगवा कपड़ा पहनने वाला करता है बलात्कार – दिग्विजय सिंह का विवादित बयान
कांग्रेस के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर बवाल मच गया है. दिग्विजय सिंह ने भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान बयान देते हुए कहा कि भगवा कपड़ा पहनकर आज लोग रेप कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि मंदिरों के भीतर भगवा ड्रेस पहनकर बलात्कार की घटनाए हो रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं और हमारे सनातन धर्म को बदनाम कर रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन्होंने भी सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। दिग्विजय सिंह का इशारा पूर्व बीजेपी सांसद स्वामी चिन्मयानंद की तरफ था। बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं उनकी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने उनपर ब्लैकमेल कर सालों तक रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है।