देश विदेश

पिता को जेल से निकालने का बहाना कर बढ़ाया मेल जोल और होटल में बुलाकर रेप

हरियाणा। हरियाणा के हिसार जिले से युवती की मदद झांसा देकर दुष्कर्म (rape) करने का मामला सामने आया है. युवती ने इस संबंध में महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है. आपको बता दें कि युवती का कहना है कि अप्रैल 2020 को उसकी मुलाकात आरोपित युवक से हुई थी. उसने पिता को जेल से निकालने की बात कही और उसके साथ मेल जोल बढ़ाया. इसके बाद वह एक होटल में ले गया जहां उस पर दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती का आरोप है कि आरोपित ने उसका वीडियो भी बना लिया और शादी का दवाब डालने लगा.

विरोध करने पर उसने वाट्सएप पर वीडियो भी वायरल कर दी. समाज के डर से वह चुप रही और 2020 को आरोपी से शादी कर ली. उसके बाद भी आरोपी उससे मारपीट व दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उसने सारी बात अपने पिता को बताई.

इसके बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती की ओर से की गई शिकायत के अधार पर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पीड़ित के बयान दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने की बात भी कही है.

Related Articles

Back to top button