देश विदेश

आम आदमी पर महँगाई की दोहरी मार, गैस के अब इतने बढ़ गए दाम

गैस कंपिनयों ने इस महीने दोनों वर्ग के गैस सिलेंडरों के कीमतों में इजाफा किया है। घरेलू गैस सिलेंडर में 16 रुपए और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में 51 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नया रेट एक सितंबर से लागू हो गया है। गैस कंपनियां हर माह की एक तारीख को गैस सिलेंडर के दाम घोषित करती है। यह नया रेट आधी रात से लागू किया जाता है।

बता दें कि एक सितंबर को गैस कंपनियों ने नया दाम घोषित किया है। इसमें दोनों वर्ग के गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि की गई है। घरेलू सिलेंडर 679 रुपए हो गया गैस कंपनियों ने इस माह घरेलू प्रति गैस सिलेंडर का मूल्य 679 रुपए निर्धारित किया गया है। 14 किलोग्राम के इस सिलेंडर का पिछले माह मूल्य 663 रुपए था। इसमें प्रति सिलेंडर 16 रुपए दाम बढ़ाए गए है।

वहीं व्यावसायिक गैस के प्रति सिलेंडर का दाम 1235 रुपए 50 पैसे किया गया है। अगस्त माह में इस वर्ग के प्रति सिलेंडर की कीमत 1184 रुपए 50 पैसे था। व्यावसायिक वर्ग के प्रति सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम का रहता है। छत्तीसगढ़ में तीन गैस कंपनियां, भारत गैस , एचपी एवं इंडेन के उपभोक्ता है। तीनों कंपनियों के लाखों उपभोक्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button