पाकिस्तानी पॉप सिंगर राबी पीरजादा (Rabi Pirzada) सुर्खियों में बने रहने के लिए अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलती रहती हैं। वह इसके लिए ट्विटर पर तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करती हैं।
कुछ समय पहले राबी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को सांप से डसवाने की धमकी दी थी। इस बार वह ‘फिदायीन’ के रूप में नजर आई हैं। ट्वीटर पर शरीर पर बंधे तस्वीर पोस्ट करने के बाद इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की खूब खिल्ली उड़ रही है।

राबी पीरजादा ने बीते मंगलवार ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में राबी ने कथित तौर पर बम लगी एक जैकेट पहनी हुई है यानी वह किसी आत्मघाती हमलावर की तरह नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मोदी हिटलर, मेरी ये इच्छा है। कश्मीर की बेटी।’
राबी के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही वह ट्विटर पर ट्रोल होने लगीं। भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तानी सिंगर का जमकर मजाक उड़ाया। राबी ने बुधवार को इस तस्वीर को डिलीट कर दिया।



