देश विदेश

भयानक हादसा – जब फ्लाईओवर से सीधे निचे गिरी तेज रफ़्तार कार, महिला की मौत, लोग भागने लगे इधर उधर

हैदराबाद में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक कार फ्लाईओवर से गिरते हुए सड़क पर आ गिरी. फ्लाईओवर से कार के गिरने से एक पैदल चल रहे यात्री की मौत हो गई है जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

हैदराबाद के रायदुर्गम के फ्लाईओवर पर हुए हादसे में 1 की मौत हो गई है, जबकि करीब 6 लोग घायल हो गए हैं. कार ड्राइवर को चोट आई है. पुलिस ने इस हादसे को लेकर केस दर्ज कर लिया है। ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कारपोरेशन के मेयर ने हादसे में मारी गई महिला के परिजन को 5 लाख मुआवजे के रूप में दिए जाने का ऐलान किया है. साथ हादसे में घायल लोगों के इलाज कराने की बात कही गई है. यह फ्लाईओवर 3 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

हादसा कल शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे हैदराबाद के न्यू बॉयोडावर्सिटी फ्लाईओवर पर हुआ जिसमें एक तेज गति से चल रही कार अचानक नीचे आ गिरती है. सीसीटीवी फुटेज में यह दिख रहा है कि तेज गति से चल रही लाल रंग की कार नीचे बीच सड़क पर आ गिरती है. कार के गिरने से वहां के आसपास के लोगों में दहशत फैल जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि जिस समय कार फ्लाईओवर से नीचे गिर रही है, ठीक उसी समय इस कार के थोड़ी दूरी पर एक बाइक दिख रही है जिस पर 2 लोग सवार हैं। कुछ देर के लिए हवा में रहने के बाद कार सड़क पर गिरती है जिससे एक पेड़ को नुकसान पहुंचता है. कार के गिरने के कारण वहां लगे साइनबोर्ड हवा में उछल जाता है जो पैदल चल रही एक लड़की के बिल्कुल सामने गिरता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button