देश विदेशमनोरंजन

जन्मदिन विशेष – आशा ताई ने 10 साल की उम्र में ही शुरू किया था गाना

सुरों की रानी आशा भोसले 8 सितंबर को अपना 86वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं आशा भोसले सुरों की कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। आशा ताई ने बड़ी बहन लता मंगेशकर की जिम्मेदारियों को कम करने के लिए 10 साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था।

आशा ताई मशहूर क्लासिकल सिंगर दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। पिता के देहांत के बाद से ही आशा ताई ने गाना शुरू कर दिया था और 16 साल की उम्र में भागकर शादी कर ली थी। आशा भोसले को लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से प्यार हो गया था।

आशा ताई 16 साल की और गणपतराव 31 साल के थे। घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। जिसके बाद आशा ताई और गणपतराव ने भागकर शादी कर ली थी। मगर दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई।

आशा भोसले ने बताया था कि गणपतराव के परिवार ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया था। उनके साथ मारपीट की कोशिश भी गई जिसके बाद वह गणपतराव का घर छोड़कर आ गई और वापिस कभी लौटकर नहीं गईं। जब आशा ताई अपने घर वापिस आईं उस समय प्रेग्नेंट थीं।

आशा भोसले के दो बच्चे हेमंत और वर्षा हैं।  इसके बाद आशा भोसले को एक बार फिर प्यार हुआ। ‘तीसरी मंजिल’ के दौरान आशा ताई की मुलाकात आरडी बर्मन से हुई थी। दोनों ने साथ में कई गाने गाए। पंचम दा और आशा ताई ने 1980 में शादी कर ली थी। मगर यह शादी ज्यादा समय तक चल नहीं पाई। शादी के 14 साल बाद पंचम दा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

बता दें कि बड़ी बहन लता मंगेशकर ने 14 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था. पिता के असमय निधन की वजह से उन पर ये जिम्मेदारी आ गई कि वो परिवार को संभालें. लता ने परिवार की बड़ी बेटी होने के नाते ये जिम्मेदारी बखूबी निभाई भी. जब आशा बड़ी हुईं तो लता ने इसी जिम्मेदारी और गंभीरता की उम्मीद उनसे भी की। मगर आशा बचपन से ही अलग मिजाज़ की थीं. उन्हें किसी भी तरह के नियमों में बंधना पसंद नहीं था. उन्होंने अपने अलग रास्ते चुने।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button