प्रेमिका के बुलावे पर करवाचौथ की रात युवक गया मिलने, घरवालों ने पकड़ कर जमकर कुटा
राजस्थान में डूंगरपुर जिले के वैंजा गांव में एक युवक करवा चौथ की रात अपनी प्रेमिका के बुलावे पर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी बीच युवक को लड़की से बात करते हुए परिजनों ने पकड़ लिया। जिसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने युवक की बांधकर पूरी रात जमकर कुटाई की। सुबह वेंजा पुलिस चौकी को इस मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का नाम भूपेंद्र कटारा है और वह रंगेला फाल दुधेली के भटपाड़ा का निवासी है।
गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भूपेंद्र कटारा ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को करवा चौथ के व्रत की वजह से प्रेमिका ने उसे घर बुलाया था। तक़रीबन रात 12 बजे वह अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। दोनों घर के पास बात ही कर रहे तभी प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया।




