देश विदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, तीन बार रहे थे बिहार के मुख्यमंत्री

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया। वो 82 साल के थे, लंबे समय से बीमार चल रहे जगरनाथ मिश्रा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। 82 साल के जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे थे।

1975 में वह पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. दूसरी बार 1980 और आखिरी बार 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. उन्हें 90 के दशक के दौरान केंद्रीय कैबिनेट में भी जगह मिली थी. उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है.

वह 90 के दशक में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्रा लेक्चरर थे। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी। अर्थशास्त्र का प्रोफेसर रहते हुए उन्होंने 40 के करीब रिसर्च पेपर तैयार किए थे। लंबी बीमारी से जूझ रहे जगन्नाथ मिश्रा आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे यह दुनिया छोड़ चले गए।

बिहार में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषणा की गई है. सीएम नीतीश कुमार ने राजकीय सम्मान के साथ जगन्नाथ मिश्र के अंतिम संस्कार की घोषणा की है. डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र भारतीय राजनेता और बिहार के तीन पार मुख्यमंत्री रह चुके थे।

उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और बाद में बिहार विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर बने थे। बचपन से ही उनकी रुचि राजनीति में थी, क्योंकि उनके बड़े भाई, ललित नारायण मिश्र राजनीति में थे और देश के रेल मंत्री थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button